फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   crime

कादमा पीएचसी में तोड़फोड़ कर फार्मासिस्ट को पीटा

Wed, 10 Jul 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime
फोटो -08 कादमा पीएचसी में फर्शक पर बिखरी दवाएं। - फोटो : CharkhiDadri
गांव कादमा पीएचसी में तोड़फोड़ और फार्मासिस्ट की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल फार्मासिस्ट को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। बाढड़ा थाना पुलिस के संज्ञान में मामला आ चुका है लेकिन मंगलवार शाम तक पीजीआई में उपचाराधीन फार्मासिस्ट के बयान दर्ज नहीं हो पाए थे। जांच अधिकारी एएसआई विजयपाल का कहना है कि घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही हमले के कारणों का पता चल पाएगा। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रमेश कुमार ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट है और उसकी ड्यूटी कादमा पीएचसी पर है। सोमवार दोपहर वह 12.50 पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का कार्य करने में लगा था। इसी दौरान कुछ लोग वहां आए और आते ही उस पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने कमरे में रखा सामान भी तोड़ डाला और दवाओं को भी बिखेर दिया। पुलिस शिकायत में फार्मासिस्ट ने आरोप लगाए कि आरोपियों ने वहां रखे रजिस्टर को भी फाड़ डाला। इसके बाद भी हमलावरों ने उत्पात मचाना जारी रखा और कूलर, फ्रिज, मेज, कुर्सी सहित वहां रखे फ्रिज को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब उसने तोड़फोड़ और हमले का कारण पूछा तो आरोपी छीना झपटी कर सोने की चेन व नकदी भी ले गए। इस दौरान उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर स्टाफ के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और उसे हमलावरों से छुड़वाया। घायल ने आरोप लगाया कि हमलावर जाते-जाते उसे धमकी भी दे गए। मामले कर जांच कर रहे एएसआई विजयपाल ने बताया कि घायल रोहतक पीजीआई में भर्ती है। वहां जाकर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे और इसके बाद पुलिस अगली कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed