फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crime

मोंटी हिरासत में और नवीन रिमांड पर

Mon, 15 Jul 2019 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Crime
गांव आसौदा में शनिवार की सुबह गोली लगने से घायल हुए अमित की हालत में सुधार है। मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश नवीन को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। पूछताछ में पुलिस अन्य हमलावरों का पता लगाएगी। उधर, पीजीआई में भर्ती घायल बदमाश भी डिस्चार्ज हो गया है। दरअसल, गांव आसौदा में पिछले चार साल से दो पक्षों के बीच रंजिश चल रही है। इस रंजिश में दोनों तरफ से एक-एक युवक की मौत हो चुकी है। शनिवार को उसी रंजिश में गांव आसौदा फिर से गोलियों से दहल उठा। यहां एक पक्ष के अमित पर गोलियां चला दी गई। बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने अमित को दो गोली मारी। साथ खड़े उसके भाई अशोक को भी एक गोली लग गई थी। इसके बाद जब विकास अपने घायल भाई अमित व अशोक को अस्पताल ले जाने लगा तो ब्रेजा गाड़ी में सवार बदमाशों ने कार में टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों गाड़ियां पलट गई। गाड़ी से निकल कर भागे दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हुई तो एक के पांव में गोली लग गई। दूसरे को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश नवीन को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर ले लिया गया। रिमांड अवधि में पुलिस नवीन से फरार चल रहे अन्य बदमाशों व वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में जानकारी जुटाएगी। उधर, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए बदमाश मोंटी को पीजीआई रोहतक में छुट्टी मिल गई है। छुट्टी मिलते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

अश्विनी है मास्टर माइंड
अमित पर हुए जानलेवा हमले की पूरी भूमिका गांव आसौदा निवासी अश्विनी ने रची। अश्विनी उम्रकैद की सजा काट रहे रोहित उर्फ रेक्सो का दोस्त है। रोहित के इशारे पर अश्विनी ने ही अमित को मारने की योजना बनाई। एक सप्ताह पहले अमित के भाई विकास पर भी जानलेवा हमले का प्रयास किया गया था। अमित पर हुए मामले में जो हमलावर शामिल हैं, वे अधिकांश गांव आसौदा के ही निवासी हैं।
विज्ञापन

ऐसे शुरू हुई रंजिश
दरअसल, 14 जुलाई 2015 को गांव में दो नाबालिग सचिन व मोहित के बीच झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में सचिन के बड़े भाई ने हस्तक्षेप किया। मोहित के भाई रोहित को यह बात नागवार गुजरी और उसने 15 जुलाई 2015 को संदीप की हत्या कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से रोहित के चचेरे भाई मनीष की हत्या कर दी गई। फिर दोनों केस कोर्ट में चले। बाद में दोनों पक्ष में समझौता हो गया। मनीष हत्याकांड में आरोपी रहे अमित, विकास व सचिन बरी हो गए। लेकिन संदीप हत्याकांड में आरोपी रोहित व अन्य को उम्रकैद की सजा हो गई। इसी वजह से अब रोहित के इशारे पर अमित पर हमला हुआ। सप्ताह भर पहले अमित के भाई विकास पर भी हमले का प्रयास हुुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पर पुलिस की पैनी नजर
गोली लगने से घायल हुए अमित की हालत में सुधार है। हमले के बाद से पुलिस प्रशासन चौकन्ना है। अमित के आसपास पुलिस का पहरा है। साथ ही, गांव पर भी पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द फरार चल रहे अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एक बदमाश को एक दिन के रिमांड पर लिया है। दूसरे की भी गिरफ्तारी हो गई है। शीघ्र ही अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर यह वारदात सुलझाई जाएगी।
सत्यवान, इंचार्ज, सीआईए-2, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed