फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CR Kasni triumphs in the Kabaddi Under- category.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कबड्डी अंडर-14 वर्ग में सीआर कासनी ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
CR Kasni triumphs in the Kabaddi Under- category.
20jjrp13- राजीव गांधी खेल स्टेडियम साल्हावास में आयोजित स्कूली गेम के विजेता बच्चे स्टाफ के साथ
साल्हावास। राजीव गांधी खेल स्टेडियम, साल्हावास में स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के प्रथम दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल दहिया एवं प्राचार्य कमल सिंह की देखरेख में संपन्न हुईं। इसमें कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और कुश्ती की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के परिणामों में कबड्डी अंडर-14 वर्ग में सीआर कासनी प्रथम रही। कबड्डी अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में बीकेडी साल्हावास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल अंडर-17 वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अंबोली प्रथम रहा, जबकि अंडर-19 वर्ग में द्रोणाचार्य मुबारकपुर की टीम विजेता बनी। बास्केटबॉल अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में एचडी साल्हावास ने प्रथम स्थान हासिल किया। खो-खो अंडर-14 वर्ग में द्रोणाचार्य मुबारकपुर की टीम प्रथम रही, जबकि अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में कैंब्रिज बिरड़ की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में नरेश कुमार (डीपीई), राकेश कुमार (डीपीई), पवन कुमार (डीपीई), जय भगवान (डीपीई), राजकुमार (पीजीटी, शारीरिक शिक्षा), विनोद कुमार (डीपीई), सुनील कुमार (पीटीआई), सुनील कुमार (डीपीई), संजय कुमार (पीटीआई), सुनीता (पीटीआई), इसलेस (पीटीआई), कांता देवी (पीटीआई) तथा महेंद्र सिंह (पीटीआई) ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed