फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cows will not die due to lack of treatment

Jhajjar-Bahadurgarh News: इलाज के अभाव में दम नहीं तोड़ेंगी गायें

Mon, 13 Mar 2023 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Cows will not die due to lack of treatment
-फोटो 2 : अस्पताल का लोकार्पण करते स्वामी ज्ञानानंद व अन्य।
बहादुरगढ़। बीमार व घायल गायों के इलाज के लिए क्षेत्र में बालौर-सिद्धीपुर रोड के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कामधेनु अस्पताल रविवार को गायों की सेवा के लिए समाज को समर्पित किया गया। अस्पताल का लोकार्पण मशहूर रीयल एस्टेट व्यवसायी कन्हैया लाल जैन ने किया। यह अस्पताल गोभक्तों की संस्था कामधेनु मंगल परिवार ने बनवाया है। संस्था पदाधिकारियों का दावा है कि यह एशिया में गायों का सबसे बढि़या निशुल्क अस्पताल है।
विज्ञापन

कामधेनु अस्पताल का उद्घाटन समारोह हिन्दुत्व की प्रखर वक्ता साध्वी ऋतंभरा, दुनियाभर में गीता को प्रतिष्ठा दिलवाने वाले गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, वृंदावन के स्वामी सदानंद, स्वामी बलराम दास, आचार्य विजय और मशहूर कथा वाचक नरेश चंद्र शास्त्री समेत कई प्रख्यात संतों के सान्निध्य में किया गया। इस मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता सिग्नेचर ग्लोबल ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने की।
विज्ञापन

अस्पताल के लोकार्पण से पहले यज्ञ, गो पूजन व आरती हुई। संस्था के महासचिव रमेश गर्ग ने कहा कि मनुष्य की जान बचाने के लिए तो बड़े-बड़े अस्पताल हैं। लेकिन गोवंश को बचाने के लिए ऐसी सुविधा दिल्ली-एनसीआर में कम ही है। ऐसे में कामधेनु मंगल परिवार की ओर से दिल्ली के संजय गांधी अस्पताल में गोवंश का इलाज कराना शुरू किया और अब संस्था ने बहादुरगढ़ के बालौर में जमीन खरीदकर खुद का अस्पताल बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed