फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cow protectors staged a protest outside the Sector-6 police station.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-6 थाना के बाहर गोसेवकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 13 Jun 2026 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 13 Jun 2026 05:12 AM IST
विज्ञापन
Cow protectors staged a protest outside the Sector-6 police station.
फ़ोटो-90: बहादुरगढ़ में थाना के बाहर प्रदर्शन करते गोसेवक। स्रोत गोसेवक
बहादुरगढ़। कथित गौ तस्करी के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बृजवासी गौ रक्षा सेना के सदस्यों ने शुक्रवार को सेक्टर-6 थाना के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस द्वारा तुरंत मामला दर्ज नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद संगठन के सदस्यों ने थाना परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई। शिकायतकर्ता हरि राजपूत निवासी गांव सफियाबाद जिला सोनीपत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 11 जून की शाम करीब 6:30 बजे प्रिया चौहान और अन्य साथियों के साथ बहादुरगढ़ में गौ रक्षा अभियान के तहत मौजूद थे।
विज्ञापन

इसी दौरान आईटीआई के पास उन्हें दो संदिग्ध युवक मिले। हरि राजपूत का दावा है कि पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने गाय खरीदकर उसे अवैध रूप से गौवध के लिए ले जाने की बात कही। शिकायतकर्ता ने दोनों की वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार युवकों ने अपने नाम सौरभ निवासी खरबड़ी नाहर, दिल्ली और सचिन निवासी सराय औरंगाबाद बताए। संगठन की ओर से दोनों के खिलाफ कानूनी जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदर्शन के बाद सेक्टर 6 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed