{"_id":"d8dafeb51177ed1757bc511b66f1a18b","slug":"cow-milk-beginig-prosecing-just-now-cominig-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय के दूध की प्रोसेसिंग शुरू, ए-टू के नाम से जल्द मार्केट में-धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय के दूध की प्रोसेसिंग शुरू, ए-टू के नाम से जल्द मार्केट में-धनखड़
झज्जर / ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में गाय के दूध की प्रोसेसिंग शुरू हो चुकी है। जल्द ही यह वीटा के माध्यम से ए-टू के नाम से मार्केट में आएगा।
विज्ञापन
कच्चा बावरा रोड स्थित श्री गोशाला के वार्षिकोत्सव में पहुंचे मुख्यातिथि कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने रविवार को गोभक्तों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गो संरक्षण-गो संवर्धन कानून उनके जीवन का अविस्मरणीय पल है।
इस अवसर पर गोशाला कार्यकारिणी की ओर से कृषि मंत्री को सम्मानित भी किया गया। समारोह में प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार सपना व उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
किस गांव ने कितना दिया दान
गोशाला के कार्यक्रम में गायों के लिए गोभक्तों ने तीसरे दिन भी लाखों रुपये दान दिए। गांव पाटौदा ने सामूहिक तौर पर 13 लाख 51 हजार रुपये, गांव भदानी ने 11 लाख 11 हजार रुपये, गांव गुढ़ा ने 3.11 लाख रुपये, सुबाना ने 1.13 लाख, सुर्खपुुर ने 1.12 लाख रुपये, छप्पार ने 3 लाख रुपये, कलाई ने 1.52 लाख रुपये, सरौला-गिरावड़ ने 2.83 लाख रुपये, नवादा, बिठला, भदाना, छबीली, भिंडावास, तलाव, चांदपुरा, जौंधी, रामपुरा ने 1.87 लाख रुपये, अहरी ने 1.65 लाख रुपये दान गोशाला को दिए।
विज्ञापन
इसके अलावा गांव खेड़ी खुमार की ओर से 3 लाख रुपये दिए। गोशाला के पूर्व प्रधान अजेय ने 2.51 लाख रुपये, दलबीर मान ने 1.51 लाख, मुकेश सुरहेती ने 1.51 लाख नरेश बाल्याण 1.11 लाख, मा. रणबीर बादली 1.11 लाख, सत्ते पहलवान, चौ. ठंडीराम, हीरालाल, भीम सिंह, सभी ने अलग से 1.11 लाख रुपये गोशाला को दान दिए। इसके अलावा भी बहुत से लोगों ने गोशाला ने लिए हजारों रुपये का चंदा दिया।
सपना एंड पार्टी ने जमाया रंग
वार्षिकोत्सव में समापन अवसर पर हरियाणवी गायिका सपना एवं उनकी पार्टी ने रागिनियों का सांस्कृतिक रोमांचक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रागिनियों के साथ सपना ने जमकर ठुमके लगाए तो उपस्थित लोग भी झूम उठे।
कार्यक्रम चूंकि गोशाला के नाम से धार्मिक था, इस कारण लोगों ने मर्यादा में शांतिपूर्वक कार्यक्रम का आनंद लिया। सपना जिसे हन्नी सिंह का हरियाणवी रूप बताया जाता है वो भी गोशाला के कार्यक्रम में शालीनता भरी रागिनी पेश कर लोगों का घंटों तक मनोरंजन करती रही।