फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   covid-19 : Three more case in Bahadurgarh.

बहादुरगढ़ में कोरोना संक्रमित तीन और केस मिले

Fri, 08 May 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
covid-19 : Three more case in Bahadurgarh.
बहादुरगढ़। पीजीआई रोहतक से वीरवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार बहादुरगढ़ के तीन और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनको मिलाकर बहादुरगढ़ में संक्रमितों की संख्या 62 हो गई है और जिले में इस वक्त 73 एक्टिव केस हैं। करीब 125 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन

वीरवार को बहादुरगढ़ में तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने पर क्षेत्र में कुल 62 होने और जिले में कुल 73 संक्रमित लोग होने की जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप पूनिया ने पुष्टि की। उन्होंने कहा कि ये सभी पीजीआई रोहतक में भर्ती कराए गए हैं। इनमें से अधिकतर लोगों को प्राथमिक संक्रमण है। स्वास्थ्य विभाग ने रैंडम व्यवस्था से जांच करके इनके संक्रमण होने की जानकारी जल्द हासिल कर ली। अन्यथा न केवल इनकी बीमारी बढ़ सकती थी, बल्कि इनकी वजह से दूसरे भी संक्रमण की चपेट में आ सकते थे। डॉ. पूनिया की सलाह है कि जिस भी व्यक्ति को बुखार और सूखी खांसी हो उसको तुरंत नागरिक अस्पताल में जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट और सब्जी विक्रेता के परिवार से निकले संक्रमित
वीरवार को जो तीन लोग पॉजिटिव घोषित किए गए हैं उनमें विवेकानंद नगर निवासी फार्मासिस्ट की मां और फार्मासिस्ट की बेटी हैं, जो फार्मासिस्ट कई दिन पूर्व पॉजिटव पाया गया था। विवेकानंद नगर निवासी इन दो लोगों के अलावा तीसरा पॉजिटिव नेहरू पार्क निवासी सब्जी विक्रेता परिवार से है। इससे पहले भी इस परिवार के चार लोग संक्रमित निकल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से यह तीनों पॉजिटिव निकले हैं उन क्षेत्रों की गलियों में आवाजाही अब सख्ती से नियंत्रित कर दी गई है। फिलहाल 125 नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इन 125 में 30 से अधिक लोग वो हैं जो सब्जी मंडी से जुड़े हैं। इनके एक या अधिक परिजन पहले ही संक्रमित मिल चुके हैं। जिले में पॉजिटिव पाए गए कुल 73 लोगों में 11 लोग झज्जर क्षेत्र से और बाकी सभी बहादुरगढ़ से हैं। उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने लोगों को घरों में रहने के लिए कहा है। उन्होंने घर में भी दिन में कई-कई बार साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने की सलाह देते हुए कहा कि बेहद जरूरी काम से बाहर निकलें तो मास्क लगाएं और दूसरे आदमी से कम से कम दो मीटर की दूरी बनाए रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed