{"_id":"5ebc35a78ebc3e90813bf439","slug":"covid-19-dehli-police-s-employee-positive-jhjhar-news-rtk554856894","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस का एक और जवान मिला कोरोना पॉजिटिव, सुरक्षा में लग रही सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस का एक और जवान मिला कोरोना पॉजिटिव, सुरक्षा में लग रही सेंध
विज्ञापन
अहरी गांव में दिल्ली पुलिस के जवान के परिजनों के सेंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। दिल्ली पुलिस में कार्यरत एवं जिले के अहरी गांव निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर उसके परिजनों के सैंपल लिए हैं और उनको होम क्वारंटीन कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के जवान के परिवार में 5 सदस्य हैं। जिनमें उसके तीन बच्चे, जवान की मां और पत्नी शामिल हैं। इन लोगों के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। जबकि जवान को दिल्ली से ही बाढ़सा एम्स भेजा गया है।
सुरक्षा में लग रही सेंध
पुलिस प्रशासन की तरफ से दावे किए जा रहे हैं कि दिल्ली की सीमा को नाकाबंदी कर पूरी तरह से सील कर दिया गया है। दिल्ली से किसी भी व्यक्ति को प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। बिना किसी आवश्यक कार्य के कोई भी व्यक्ति प्रशासन की अनुमति के बिना प्रवेश नहीं कर सकता। लेकिन यहां तो सुरक्षा में सेंध लगती हुई दिखाई दे रही है। क्योंकि सीमा पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं। उसके बद भी ये लोग कहां से आ रहे हैं। दिल्ली के पुलिस में कार्यरत जवानों का आवागमन इसके बावजूद भी लगा हुआ है। जबकि सरकार की तरफ से प्रदेश की सीमा पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सभी जिलों में नाकाबंदी की हुई है।
3 दिन पहले आया था गांव में
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली पुलिस का जवान 3 दिन पहले ही गांव में आया था और फिलहाल उसकी ड्यूटी करोल बाग क्षेत्र में यातायात पुलिस में थी। इससे पहले भी उसका गांव में आनाजाना लगा रहा है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिल्ली पुलिस के इस जवान का आवागमन गांव में होने की वजह से उसके घर पर होम क्वारंटीन के लिए पोस्टर भी चस्पाया गया था, लेकिन उसके बावजूद भी दिल्ली पुलिस का जवान गांव में आता जाता रहा है।
विज्ञापन
कई जवान करते हैं आवागम
गांव के सरपंच लक्ष्मी देवी और उनके पति जयभगवान का कहना है कि गांव में कई जवान हैं जो दिल्ली पुलसि में कार्यरत हैं। यह लोग चोरी-छिपे से गांव में आते रहते हैं। इस बारे में पुलिस को भी सूचित किया जा चुका है और इन लोगों को भी कहा जा चुका है। लेकिन यह लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दूसरे जिलों में दूध का व्यापार करने वाले दूधियों को भी कई बार इस बारे में कहा जा चुका है। इन्हें पंचायत की ओर से नोटिस भी दिए गए हैं। लेकिन उसके बाद भी ये लोग रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यह जवान तो गांव के मंदिर और स्टेडियम में भी जाता है। जयभगवान का कहना है कि यह जवान मंदिर में भी जाता है और स्टेडियम में भी परक्टिस करता है। इसका भाई भी दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। यह परिवार करीब 25 से 30 साल पहले गांव में आया था।
सुलौधा में भी दिल्ली पुलिस का जवान पाया था कोरोना पॉजिटिव
पिछले माह सुलौधा गांव में भी एक दिल्ली पुलिस का जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसके संपर्क में आने से उसके माता-पिता, पत्नी और डेढ़ साल की बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। हालांकि यह परिवार कोरोना की जंग जीत कर घर वापस लौट चुका है। कोरोना पॉजिटिव जवान की गणना, जांच और रिपोर्ट दिल्ली में थी। जबकि उसके परिवार के चार सदस्यों की काउंटिंग झज्जर में रही है।
दिल्ली पुलिस का एक जवान अहरी गांव से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसकी सैंपलिंग और रिपोर्ट दिल्ली में आई है। इस केस की गणना भी दिल्ली में है। विभाग ने गांव में उसके परिजनों के सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया है। गांव में अन्य लोगों की जांच का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
- आरएस पूनिया, सीएमओ, झज्जर।