फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Councilors allege irregularities in the distribution and installation of 600 lights

Jhajjar-Bahadurgarh News: 600 लाइटों के वितरण और लगाने को लेकर पार्षदों ने लगाया धांधली का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Councilors allege irregularities in the distribution and installation of 600 lights
महेंद्रगढ़। नगर पालिका में नई लाइटों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नगर पालिका की ओर से मंगवाई गई करीब 600 लाइटों को लेकर पार्षदों और नगर पालिका प्रशासन के बीच खींचतान शुरू हो गई है। पार्षद जहां अपने-अपने वार्डों में लाइटें लगवाने में जुटे हैं, वहीं नगर पालिका की ओर से बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लाइटें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इसी मुद्दे को लेकर पार्षदों में नाराजगी बढ़ गई है। पार्षदों ने इस मामले को लेकर उपायुक्त को मांग पत्र भेजा गया है, जिसमें नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पार्षदों ने वार्डों में लाइटों का समान रूप से वितरण करने और इस संबंध में पारदर्शिता बरतने की मांग की है। साथ ही, मांग पूरी नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पार्षद राजेश सैनी, सुखबीर, सुनील, भतेरी, मनोनीत पार्षद लक्ष्मीकांत ने बताया कि नगर पालिका की ओर से करीब 600 लाइटें मंगवाई गई हैं। इसके अलावा, वर्ष 2024 में भी लगभग 2300 लाइटें आई थीं। अब नगर पालिका द्वारा 600 लाइटों का फिर टेंडर लगाया गया है, जिसमें फिर से धांधली का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से 48 लाख रुपये की 600 लाइटें मंगवाई गई है। पार्षदों का आरोप है कि इन लाइटों को लगाने और वितरित करने में सभी वार्डों के साथ समान व्यवहार नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि कुछ वार्डों में अधिक लाइटें लगाई जा रही हैं, जबकि अन्य वार्डों में जरूरत के अनुसार लाइटें नहीं लगाई जा रही हैं। पार्षदों ने मांग की कि लाइटों का वितरण सभी वार्डों में पार्षदों की सहमति और जरूरत के आधार पर किया जाए।
उनका कहना है कि वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उचित योजना बनाई जानी चाहिए, ताकि प्रत्येक क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। पार्षदों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।

------------
वर्जन:
शहर में जहां-जहा लाइटों नहीं है, वहां आवश्यकता अनुसार लाइटें लगाई जाएगी। नगर पालिका में 600 लाइटें आई है। किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार कोई धांधली नहीं होने दी जाएगी।
--- रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed