फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   councilling started for admission in pg classes

स्नातकोत्तर कक्षाओं की ओपन काउंसलिंग शुरू

Fri, 30 Sep 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
councilling started for admission in pg classes
झज्जर। विभिन्न कॉलेजों की एमए, एमएससी, एमकॉम आदि स्नातकोत्तर कक्षाओं के प्रथम वर्ष की ओपन काउंसिलिंग शुरू हो गई है। जिसके तहत विद्यार्थियों को अपने आवेदन को ऑनलाइन के स्थान पर खुद कॉलेज परिसर में जाकर जमा करना होगा। जिसके बाद अगर आवेदनकर्ता के सभी दस्तावेज का भौतिक सत्यापन करने पर कोई त्रुटि नहीं मिलती है। उसके बाद आवेदनकर्ता को कॉलेज में ही फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि वीरवार को एमए हिंदी के 14, एमए अंग्रेजी के 09, एमए मनोविज्ञान के 19, एमएससी गणित के 17, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान के 12 और एमकॉम के 23 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए रिपोर्ट किया। गौरतलब है कि नेहरू कॉलेज में एमए हिंदी की 30, एमए अंग्रेजी की 30, एमए मनोविज्ञान की 40, एमएससी गणित की 40, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान की 40 और एमकॉम की 120 सीटें हैं। इनमें से जो सीटें खाली रह गई हैं, उनके लिए ओपन काउंसिलिंग की गई। शुक्रवार को ओपन काउंसिलिंग की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी ताकि जिन विद्यार्थियों को दाखिला लेना है, वे फीस भर सकें। गौरतलब है कि इस बार स्नातकोत्तर कक्षाओं के दाखिले महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पोर्टल के माध्यम से किए गए हैं। जबकि इससे पहले दाखिले उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से किए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed