फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Corporation begins preparations before summer, cables and transformers will be replaced

Jhajjar-Bahadurgarh News: गर्मी से पहले निगम की तैयारी शुरू, केबल व ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Corporation begins preparations before summer, cables and transformers will be replaced
15jjrp10- झज्जर। शहर में बिजली की लाइन बिछाते कर्मचारी। संवाद
झज्जर। गर्मी के सीजन को देखते हुए बिजली निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। अधिकारियों ने जिले में मेंटेनेंस के कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। केबल व ट्रांसफार्मर बदलने सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले गर्मी के सीजन में शहर के अलावा ग्रामवासियों को बिजली के कारण अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस दौरान एलटी फ्यूज, एचटी फ्यूट, केबल खराब होने, ट्रांसफार्मर खराब होने सहित अन्य शिकायत बिजली सुविधा केंद्र में आई थी।
विज्ञापन


आरडीएसएस की बिछाई जा रही लाइन
जिले में बिजली निगम की तरफ से आरडीएसएस स्कीम के तहत बिजली की केबल लाइन बिछाई जा रही है। अब तक 60 प्रतिशत से अधिक का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं, बिजली निगम ने 31 मार्च तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
गर्मी के दिनों में लोगों को परेशानी ना हो, इसके लिए तैयारियां की जा रही है। गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले केबल लाइन व ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा जिले में आरडीएसएस स्कीम के तहत भी कार्य किया जा रहा है।

यशवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed