{"_id":"5ff768d08ebc3e2f20383874","slug":"corona-vaccination-rehearsal-done-jhjhar-news-rtk589857547","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण का किया पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण का किया पूर्वाभ्यास
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास करते स्वास्थ्यकर्मी और अवलोकन करते सीएमओ। सवांद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। कोरोना टीकाकरण प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए सरकार की ओर से वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) शुरू किया गया है। उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि नववर्ष का आगाज कोरोना से बचाव की दिशा में वैक्सीनेशन के माध्यम से हो रहा है। जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त साझेदारी के साथ कोरोना वैक्सीनेशन करने में निर्धारित नियमानुसार आगे बढ़ेगा।
जिले में वीरवार को सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघल में कोरोना वैक्सिनेशन के पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) का शुभारंभ किया। प्रथम चरण में 5707 स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिसकर्मियों सहित फ्रंट लाइन में काम करने वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए जिले में करीब 250 टीमों का गठन किया गया है। जबकि एक टीम को करीब 100 लोगों को वैक्सिन लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
डॉ. दहिया ने बताया कि वैक्सिनेशन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने व कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़, पोलीक्लीनिक सेक्टर-9 बहादुरगढ़, सीएचसी डीघल, पीएचसी सिलानी, पीएचसी मातनहेल और अर्बन पीएचसी सीता राम गेट झज्जर पर ड्राई रन आयोजित किया गया, जोकि पूरी तरह से सफल रहा। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया ने बताया कि इस दौरान चिह्न्ति लाभार्थियों को शामिल किया गया लेकिन उन्हें वास्तविक टीका नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि पूर्वाभ्यास में कोविड-19 टीकाकरण के लिए जरूरी इंतजाम की समीक्षा की जा रही है। वास्तविक टीकाकरण शुरू करने से पहले किसी भी खामी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोविन एप की मदद से किया गया पूर्वाभ्यास
उप सिविल सर्जन डॉ. संजीव मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें कोविन सॉफ्टवेयर से लाभार्थियों की सूची मिली है। पूर्वाभ्यास को लेकर टीका देने के लिए प्रशिक्षित कर्मियों को इन केंद्रों में बने विभिन्न कक्षों में नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया 6 स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर ड्राई रन सफलतापूर्वक पूरा किया गया। एप की मदद से सेंटर्स पर कोरोना वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास किया गया।
संक्रमित रहे लोगों को 28 दिन बाद लगेगी वैक्सीन
सीएमओ का कहना है कि जिले में कोरोना संक्रमित मिले लोगों को वैक्सिन 28 दिन का टाइम पूरा होने के बाद लगाई जाएगी। पहले फ्रंट लाइन में रहने वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी, उसके बाद अन्य लोगों को वैक्सीन लगाई जाएंगी।