फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona, two dead

संक्रमित केस शून्य, दो लोगों की मौत, आठ स्वस्थ हुए

Fri, 18 Jun 2021 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
corona, two dead
झज्जर। कोरोना संक्रमण चक्र पर अब अंकुश लगने लगा है और कोरोना मुक्त होने की ओर झज्जर जिला निरंतर बढ़ रहा है। जिले में अच्छी खबर सामने आ रही है कि वीरवार को कोरोना का कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। हालांकि बुरी बात यह है कि दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना रोकथाम में व्यापक सुधार दिनोंदिन नजर आ रहा हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते हुए आए दिन जिलावासी कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो रहे हैं। जिले में रिकवरी रेट में बढ़ोतरी होते हुए आंकड़ा अब 98.2 फीसदी पर पहुंच गया है। हालांकि कोरोना से मौत के आंकड़ों में कमी नहीं आ रही है। वीरवार को भी दो लोगों की मौत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई सूची में दर्शाई गई है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से 306 लोगों की मौत हो चुकी है। वीरवार को आठ लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं सैंपल एवं अन्य स्थानों पर काम करने वाले एनएचएम कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर काम किया। एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर काले बिल्ले लगा कर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीसी श्याम लाल पूनिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण चक्र को तोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिलेभर में कोरोना महामारी के दौर में अभी तक कुल 18 हजार 773 मरीज कोरोना संक्रमित हुए थे जिनमें से 18 हजार 433 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेते हुए अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। डीसी ने बताया कि 22 मरीज फिलहाल होम आइसोलेट हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से उनकी निरंतर निगरानी की जा रही है। कुल कोरोना एक्टिव केस अब झज्जर जिले में 32 रह गए हैं। 10 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed