{"_id":"5ef0ff018ebc3e42e9176c20","slug":"corona-three-positive-cases-found-health-bahadurgarh-bahadurgarh-news-rtk5606801199","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 साल के किशोर सहित बहादुरगढ़ में तीन लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 साल के किशोर सहित बहादुरगढ़ में तीन लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ क्षेत्र में सोमवार को कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए। इन संक्रमितों में एक 14 साल का किशोर और महिलाएं शामिल हैं।
सोमवार को बहादुरगढ़ इलाके के जिन तीन निवासियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई उनमें 29 साल की एक महिला शहर के लाइन पार क्षेत्र की कालोनी छोटूराम नगर की है। उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। जबकि बाकी दोनों संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं। इनमें 30 वर्षीय एक महिला निकटवर्ती गांव मांडोठी की है। सफाई कर्मचारी इस महिला को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। गांव दहकोरा निवासी 14 वर्षीय एक किशोर भी अपने नजदीकी संक्रमित के संपर्क में रहने के कारण खुद संक्रमित हो गया।
इस तरह, झज्जर जिले में सोमवार 22 जून की शाम तक 192 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सीएमओ डॉ. रणदीप पूनिया ने बताया कि जिले का रिकवरी रेट सोमवार को 67.2 फीसदी रहा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने रविवार तक जिले से 5785 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। जिनमें से 218 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव और 5451 की निगेटिव आई। जबकि 116 नमूनों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अब तक केवल 138 लोग अस्पताल में आइसोलेट किए गए और 54 लोगों को होम आइसोलेट किया गया। फिलहाल कुल एक्टिव 60 में से 30 पेशेंट अस्पतालों में भर्ती हैं और 30 को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। कुल 129 लोग ठीक हो चुके हैं और दो की मौत हो गई। सीएमओ डा. पूनिया ने बताया कि रविवार को जिले का सैंपल पाजिटिविटी रेट 3.8 फीसदी रहा। टेस्टिंग रेश्यो बढ़कर एक लाख लोगों पर 526 हो गया। अब तक जिले के 56738 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 5408 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 4875 लोग सर्विलांस अवधि पूरी कर चुके हैं और 533 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। सोमवार 22 जून तक 9424 लोगों ने अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया।