फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona, three dead, 23 positive cases found

कोरोना से तीन लोगों की मौत, चार विद्यार्थियों सहित 23 संक्रमित मिले

Fri, 04 Jun 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
corona, three dead, 23 positive cases found
झज्जर। पिछले करीब एक सप्ताह से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या निरंतर घटती जा रही है। हालांकि मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को अप्रैल के बाद पहली बार सबसे कम संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी सूची के अनुसार 4 विद्यार्थियों सहित 23 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 63 लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई है। विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक वीरवार को तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इसके साथ मृतकों की संख्या 280 पहुंच गई है।
विज्ञापन

वीरवार को मिले कोरोना संक्रमितों में से 18 मरीज ग्रामीण क्षेत्र व 5 मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी कम हो चुकी है, फिलहाल जिले में 280 सक्रिय केस हैं। इनमें से 244 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिनको विभाग की टीमों की तरफ से निरंतर इलाज दिया जा रहा है। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़कर 97 प्रतिशत हो गया है। वहीं ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या फिलहाल तक 13 है। जिनमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 6 के ऑपरेशन भी किए जा चुके हैं। इन मरीजों में 9 मरीज झज्जर जिले के हैं। जिनमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 4 मरीज रेवाड़ी जिले के शामिल हैं।
विज्ञापन

211376 को लगाए गए हैं टीके
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक 211376 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 18 साल से 44 साल के युवाओं को पंजीकरण कराने के बाद टीके लगाए गए हैं। फिलहाल तक 30924 युवा पहली डोज ले चुके हैं। वीरवार को 2017 लोगों को टीके लगाए गए हैं, इनमें 1058 युवा 18 से 44 साल के शामिल हैं। जिनको पहली डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते हुए आए दिन कोरोना को मात देकर लोग ठीक हो रहे हैं और नए केस भी अब कम आ रहे हैं। जिले मेें रिकवरी रेट में बढ़ोतरी होते हुए आंकड़ा अब 97 फीसदी पर पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जिले के शहरी, ग्रामीण व ईंट-भट्ठों पर स्वास्थ्य जांच टीमों ने पहुंचकर सुखद स्वस्थ माहौल बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं। इसके साथ ही वैक्सीनेशन प्रक्रिया पर भी विशेष फोकस प्रशासन की ओर से किया गया है।
- जितेंद्र कुमार, डीसी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed