फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona posituve

कोरोना पाजिटिवों की संख्या हुई 40, अभी 370 सैंपल बाकी

Sat, 02 May 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
corona posituve
कंटेनमेंट एरिया में सेनिटाइजर का छिड़काव करते कर्मचारी। - फोटो : Jhjhar
जिले में कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में अब तक 40 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं। जबकि झज्जर के छह लोग सब्जी मंडी से जुड़े हुए हैं। चार लोग सुलौधा गांव के पुलिस के जवान के परिजन हैं। इसके अलावा 30 लोग बहादुरगढ़ क्षेत्र के शामिल हैं। सभी मरीजों को संपर्क दिल्ली से रहा है। विभाग के पास उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही विभाग की टीमों सभी को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया हुआ है। सभी पॉजिटिव मरीजों के निवास के क्षेत्र में विभाग की टीमें स्क्रीनिंग करने के साथ-साथ उनके सैंपल ले रही हैं। विभाग की टीम ने सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। फिलहाल तक विभाग की तरफ से 2420 सैंपल लिए गए हैं। इन में 2009 के सैंपल निगेटिव आ चुके हैं। जबकि 40 लोग कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल तक 370 लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। जिला में अब तक 2289 लोगों को होम क्वारंटीन किया जा चुका है। जबकि 766 लोगों पर निकरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के जवानों की रिपोर्ट निगेटिव
शहर में पुलिस नाकों पर तैनात यातायात पुलिस की टीम के 12 लोगों के सैंपल विभाग की टीम ने लिए थे। इन पुलिस कर्मियों के सैंपल निगेटिव आ चुके हैं। जबकि विभाग की टीमें निरंतर पुलिस के जवानों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। वहीं कंटेनमेंट एरिया में विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं।
विज्ञापन

जिला में 40 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जबकि उसके नजदीकी लोगों को सैंपल के लिए गए हैं।
- आरएस पूनिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed