फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona positive

झज्जर में आढ़ती के परिवार की महिला कोरोना पॉजिटिव

Sun, 03 May 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
corona positive
सर्वे करती विभाग की टीम। - फोटो : Jhjhar
जिले में रविवार की सुबह तक झज्जर और बहादुरगढ़ से 2 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। ऐसे में अब तक जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 42 पहुंच गई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर कोरोना पॉजिटिव केस में एक श्रमिक बहादुरगढ़ सब्जी मंडी में काम करने वाला है। झज्जर सब्जी मंडी के पास ही रहने वाले कोरोना पॉजिटिव आढ़ती की एक महिला परिजन का सैंपल भी पॉजिटिव आया है। आज आए दोनों नए केस का रिहायशी क्षेत्र पूर्व में आए केस के तहत पहले ही कंटेनमेंट एरिया में शामिल है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। फिलहाल तक जिले में 42 कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। जिनमें से अकेले झज्जर शहर में 7 लोग शामिल हैं। जबकि चार लोग सुलोधा गांव निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही के परिजन हैं। सिपाही के मां-बाप, पत्नी और बेटी शामिल हैं। बाकी मरीज बहादुरगढ़ क्षेत्र से संबंध रखते हैं। झज्जर शहर में सातों मरीज सब्जी मंडी से जुड़े हुए हैं। चार लोग सब्जी मंडी में कार्य करते थे। जबकि बाकी पॉजिटिव आढ़ती के परिजन हैं। अब तक 370 सैंपल में से 125 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि एक महिला झज्जर से व एक श्रमिक बहादुरगढ़ से कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कंटेनमेंट एरिया में प्रशासन की तरफ से सैनिटाइजेशन का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें कर रही लोगों की जांच
जहां पर कोरोना के पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। उन क्षेत्रों में सैंपलिंग करते हुए कोरोना संक्रमण के मामले एकाएक बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की ओर से संभावित क्षेत्र सहित कंटेनमेंट एरिया में हर घर पर दस्तक देते हुए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। कोरोना संक्रमण का फैलाव किसी भी रूप से न हो इसके लिए प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ पूरी योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। अधिकतर कोरोना संक्रमित मामलों का जुड़ाव दिल्ली से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की सावधानी ही सुरक्षा का मजबूत कारण
लोगों की सावधानी ही सुरक्षा का मजबूत कारण बन रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम परोपकारी भावना के साथ कोरोना योद्धा की भूमिका निभाते हुए फील्ड में उतर रही हैं। स्वास्थ्य टीमें हर घर में दस्तक देते हुए लोगों की थर्मल स्कैनिंग कर रही हैं और पूरा स्वास्थ्य डाटा तैयार करते हुए कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पीपीई किट पहनकर कोरोना योद्धा लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही घर पर सुरक्षित रहते हुए कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में भागीदार बने रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जिले में अब तक 42 कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है। विभाग की तरफ से सैंपलिंग की जा रही है।
- आरएस पूनिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed