फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona positive

जिले में 22 बढ़कर 363 हो चुके कोरोना संक्रमित

Mon, 06 Jul 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
corona positive
---फोटो 26 : कोरोना जांच के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ पहुंचे लोग। - फोटो : Bahadurgarh
जिले में कोरोना संक्रमित होने वालों की संख्या में 22 का इजाफा हो गया। इनको मिलाकर अब तक जिले में 363 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सोमवार को कुल 22 लोग नोटिफाई हुए। सोमवार को किसी को भी स्वस्थ घोषित नहीं किया गया। अब तक 244 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 4 की मौत के बाद अब 115 एक्टिव पेशेंट हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी अपनी कोरोना जांच के लिए काफी संख्या में लोग नागरिक अस्पताल पहुंचे। सोमवार को जिले का रिकवरी रेट 67.2 फीसदी रहा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार तक जिले के 9291 लोगों की कोरोना जांच कराई। जिनमें से 402 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव और 8623 की निगेटिव आई। जबकि 266 नमूनों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अब तक केवल 218 लोग अस्पतालों में आइसोलेट किए गए और 145 लोगों को होम आइसोलेट किया गया। फिलहाल कुल एक्टिव 115 में से 57 पेशेंट अस्पतालों में भर्ती हैं और 58 को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। कुल 244 लोग ठीक हो चुके हैं और चार की मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय दहिया ने बताया कि सोमवार को जिले का सैंपल पॉजिटिविटी रेट 4.4 फीसदी रहा। मृत्यु दर 1.1 प्रतिशत है। टेस्टिंग रेशो बढ़कर एक लाख लोगों पर 844 हो गया। अब तक जिले के 64991 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 6261 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 5434 लोग सर्विलांस अवधि पूरी कर चुके हैं और 827 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। जिले के 12208 लोग अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर चुके हैं। अब तक केस डबल होने के समय की दर 18 दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed