फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona positive

महिला सहित चार को हो गया कारोना संक्रमण

Sun, 31 May 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
corona positive
क्षेत्र में रविवार को चार लोगों के कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई। संक्रमितों में एक महिला और चौथ वसूली के लिए फैक्टरी मालिक के अपहरण मामले में गिरफ्तार एक आरोपी भी शामिल है। चारों संक्रमितों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और पिछले कुछ दिन में उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

जिले के गांव बहराना निवासी एक युवक को 27 मई को गांव जसौरखेड़ी के पास पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल होने के बाद दो अन्य के साथ गिरफ्तार किया गया था। ये बदमाश बहादुरगढ़ से एक फैक्टरी मालिक का अपहरण करके ले गए थे। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने दूसरे मेडिकल परीक्षण के अलावा उनका कोरोना टेस्ट भी कराया। इनमें बहराना निवासी एक युवक के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस युवक को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। इस युवक के बहराना निवासी तीन साथियों और उनके परिजनों को सीएचसी डीघल में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

गांव बाढ़सा निवासी करीब 35 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित हो गया है। वह गुरुग्राम जिले के एक गांव में पोल्ट्री फार्म चलाता है। पथरी से परेशान होने का कारण वह पथरी का ऑपरेशन करवाने के लिए गुरुग्राम के मेट्रो अस्पताल गया था। आपरेशन से पहले 30 मई को डॉक्टरों ने एक निजी लैब में उसका कोविड-19 टेस्ट करवाया तो रविवार 31 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके परिवार में उसकी पत्नी और 11 साल की बेटी व 8 साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में ओमैक्स सिटी की रायल स्ट्रीट की रहने वाली महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले ही संक्रमित होने के कारण उसके चार परिजन गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। अग्रवाल कॉलोनी के निवासी एक व्यवसायी भी संक्रमित हो गए हैं। वह दिल्ली के नया बाजार में व्यवसाय करते हैं। दिल्ली में टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें दिल्ली के ही एक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।
कंटेनटेंमेंट एरिया घोषित
बैंक कॉलोनी की गली नंबर-1, विकास नगर की गली नंबर-10 और ओमैक्स सिटी की रायल स्ट्रीट को जिलाधीश जितेंद्र कुमार ने अगले आदेश तक के लिए कंटेनटेंमेंट एरिया घोषित कर दिया है। इस अवधि में इन गलियों से लोगों के बाहर निकलने और बाहर से लोगों के इन गलियों में आने पर रोक रहेगी। इन गलियों में वाहनों की आवाजाही भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इन गलियों में पाए गए कोरोना संक्रमितों के घरों के आसपास रहने वालों पर नजर रखने के आदेश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

3317 सर्विलांस पर
सीएमओ झज्जर डॉ. रणदीप पूनिया के अनुसार, जिला स्वास्थ्य विभाग ने अब तक जिले से 4106 सैंपल लिए और जांच के लिए लैब में भेजे। इनमें से 101 पॉजिटिव और 3946 निगेटिव पाए गए। जिले के कुल 3317 लोगों को अभी सर्विलांस पर और 21 संदिग्ध लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। जिले के 2000 लोगों की जांच के लिए रैंडम सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed