फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona positive

बुधवार को बहादुरगढ़ में छह मिले कोरोना पाजिटिव

Wed, 06 May 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
corona positive
---फोटो 17 : धर्मपुरा की गलियों को सैनिटाइज करते पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र चुघ। - फोटो : Bahadurgarh
दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी से फैला कोरोना संक्रमण बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी के दुकानदारों और उनसे जुड़े लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार शहर के छह और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ये सभी सब्जी विक्रेता या उनके परिजन हैं। चार संक्रमित एक ही परिवार के सदस्य हैं। इस तरह बहादुरगढ़ में संक्रमितों की संख्या 59 हो गई है और पूरे जिले में ये आंकड़ा 70 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

शहर की अग्रवाल कॉलोनी निवासी जो सब्जी विक्रेता चार दिन पहले संक्रमित साबित हुआ था, बुधवार को उसके चार परिजनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें एक 13 साल का लड़का है। मंडी में दुकान चलाने वाला इस परिवार का एक युवक और उसकी पत्नी भी संक्रमित मिले हैं। इन दंपती का एक किशोर बेटा भी वायरस की चपेट में आया है। इस परिवार के कुछ सदस्यों की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन

शहर की कॉलोनी नेहरू पार्क निवासी करीब 55 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला है। वह स्थानीय सब्जी मंडी में सब्जी बेचता है। इससे पहले उनका एक अन्य परिजन संक्रमित हुआ था। इस तरह बुधवार को संक्रमित घोषित किए गए लोगों को मिलाकर बहादुरगढ़ में संक्रमितों की संख्या 59 हो गई है। जबकि झज्जर क्षेत्र के 11 लोग मिलाकर जिले में कुल 70 संक्रमित लोग सामने आ चुके हैं। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप पूनिया ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि संक्रमित लोग बहुत तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल कॉलोनी और नेहरू पार्क में कंटेनमेंट एरिया के नियंत्रण वाले सभी नियम पहले से ही लागू हैं, लेकिन अब इन्हें और बढ़ाया जाएगा। अग्रवाल कॉलोनी में पुलिस कर्मचारियों ने संबंधित गली के लोगों को संक्रमण से बचने के लिए कल तक घरों से बाहर नहीं निकलने के लिए समझाया। धर्मपुरा में बुधवार को पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र चुघ ने सैनिटाइजेशन करवाया।
जिले में छह और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। बहादुरगढ़ में 59 तो झज्जर में 11 मरीजों को मिलाकर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 70 हो गई है।
- डॉ. रणदीप पूनिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed