{"_id":"5eb19cfc8ebc3e907149b7d7","slug":"corona-positive-bahadurgarh-news-rtk5537356136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में कोरोना के केस बढ़कर 53 हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में कोरोना के केस बढ़कर 53 हुए
विज्ञापन
सब्जी मंडी में संक्रमण फैलने की वजह से बहादुरगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मामलों का खुलासा रुकने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार सुबह स्वास्थ्य विभाग ने आठ और लोगों के संक्रमित होने का खुलासा किया। इस तरह अब बहादुरगढ़ क्षेत्र में संक्रमित केसों की संख्या 53 हो गई है। जबकि जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 64 पहुंच गया है।
मंगलवार सुबह आई रिपोर्ट के मुताबिक जिन 8 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई उनमें पांच लोग सब्जी मंडी से जुड़े हैं और तीन संक्रमित दिल्ली के सुलतानपुरी में मजदूरी करते हैं। सोमवार रात तक यहां के निवासी संक्रमितों की संख्या 45 थी जो मंगलवार दोपहर तक बढ़कर 53 हो गई। मंगलवार को जिन आठ लोगों के पॉजिटिव होने की जांच रिपोर्ट आई उन्हें इलाज के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया गया है। उनके सभी परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। ये पॉजिटिव केस छोटूराम नगर, रणजीत कॉलोनी, पटेलनगर, सब्जी मंडी और महावीर पार्क से हैं। सुलतानपुरी में काम करने वाले मजदूर बहादुरगढ़ में रहते हैं। दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री को देखते हुए अनुमान लगाया गया है कि इन लोगों को संक्रमण दिल्ली से हुआ।
छोटूराम नगर में हजारों की संख्या में फैक्टरी श्रमिक रहते हैं। एक-एक कमरे में कई-कई लोग रहते हैं। इसलिए इस कॉलोनी में एक भी व्यक्ति का संक्रमित होना बहुत चिंताजनक माना जा रहा है। बहादुरगढ़ से जिन लोगों के सैंपल जांच के लिए पीजीआई भेजे गए हैं उनमें अभी काफी की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
उधर, संदिग्ध स्वास्थ्य वाले राहगीरों की जांच करने के लिए रोहतक-दिल्ली रोड के रोहद टोल प्लाजा पर भी स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम तैनात कर दी गई है। जिलाधीश जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को शहर की छह कॉलोनियों को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया। इन कॉलोनियों में छोटूराम मगर, बसंत विहार, सेक्टर-2, गांव मुकुंदपुर, देवी कॉलोनी और और महावीर पार्क शामिल हैं।
जिले में मंगलवार को आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही बहादुरगढ़ में 53 तो जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है।
- डॉ. रणदीप पूनिया, सिविल सर्जन, झज्जर।