फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona positive

बहादुरगढ़ में बढ़ा कोरोना का प्रकोप, शनिवार को 6 बढ़कर कुल 30 हुए संक्रमित

Sat, 02 May 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
corona positive
महिला की स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Jhjhar
शहर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार दोपहर को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार छह और लोग संक्रमित पाए गए। इस प्रकार बहादुरगढ़ में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। जिले में शनिवार को बहादुरगढ़ के छह लोगों के कोरोना सैंपल पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। ऐसे में अब जिले में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 40 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रणदीप पूनिया ने बताया कि शनिवार को आई रिपोर्ट के आधार पर पॉजिटिव मिले पांच व्यक्ति बहादुरगढ़ सब्जी मंडी के हैं। दिल्ली के एलएनजेपी कोविड अस्पताल की एक स्टाफ नर्स जो बहादुरगढ़ निवासी है का सैंपल पॉजिटिव आया है। उधर, बहादुरगढ़ के विवेकानंद नगर के निवासी कोरोना पॉजिटिव फार्मिसिस्ट के केस को अब दिल्ली में अंकित किया गया है। यह स्पष्ट हो गया है कि यहां संक्रमण दिल्ली से ही आया है। बहादुरगढ़ लगातार चार दिन से कोरोना केस हर रोज मिल रहे हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में दो हैं सगे भाई
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिन छह संक्रमितों का खुलासा किया है उनमें दो व्यक्ति नेहरू पार्क कॉलोनी के निवासी, दो युवक रामनगर के निवासी, एक अग्रवाल कॉलोनी से और एक संक्रमित पटेल नगर से है। पटेलनगर निवासी संक्रमित महिला दिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में नर्स है। बाकी पांचों संक्रमितों का बहादुरगढ़ सब्जी मंडी से सीधा संबंध है। ये मंडी में सब्जी बेचते हैं या मंडी से सब्जी खरीदकर शहर में सब्जी बेचते हैं। इन सब्जी विक्रेताओं में रामनगर के निवासी दोनों संक्रमित सगे भाई बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों के परिजन को किया क्वारंटीन
मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने इन छह लोगों को रोहतक पीजीआई में भर्ती किया है। उनके परिजनों को जरूरत के अनुसार आइसोलेट अथवा क्वारटंीन किया गया है। संबंधित कॉलोनियों नेहरू पार्क, रामनगर, अग्रवाल कॉलोनी और पटेल नगर में लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इन सभी क्षेत्रों को कंटेनमेंट एरिया घोषित करने की तैयारी की जा रही है। बहादुरगढ़ सब्जी मंडी में अब तक सब्जी मंडी में काम करने वाले 27 लोगों को संक्रमण होने का पता लग चुका है। बहादुरगढ़ में अब तक कुल 30 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी तक जिले के कई सौ लोगों के नमूनों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। कुछ की रिपोर्ट देर रात तक आने की संभावना है।

शनिवार को आई रिपोर्ट के आधार पर जिले में छह लोगों की और पुष्टि हुई है। जिले में संक्रमितों की संख्या 40 हो गई है। पॉजिटिव मिले छह संक्रमितों में पांच व्यक्ति बहादुरगढ़ सब्जी मंडी के हैं। दिल्ली के एलएनजेपी कोविड अस्पताल की एक स्टाफ नर्स जो बहादुरगढ़ निवासी है का सैंपल पॉजिटिव भी आया है।
- डॉ. रणदीप पूनिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed