फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona death in jhajjar district

कोरोना से जिले में 6 लोगों की मौत, 47 नए संक्रमित मिले

Tue, 01 Jun 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
corona death in jhajjar district
कोरोना की जांच के लिए सैंपल देने पहुंचे लोग। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। कोरोना के मरीज अब गांवों व शहर में कम मिल रहे हैं। लेकिन जब से ईंट भट्ठों पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सैंपलिंग का कार्य शुरू किया है उसके बाद से इन भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिक काफी संख्या मेें कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग भले ही सर्वे टीम की सूची के अनुसार ईंट भट्ठों पर संक्रमित नहीं मिलने की बात कर रहा है। लेकिन अगर सोमवार की सूची की ही बात की जाए तो 47 कोरोना मरीजों की बात करे तो उनमें से 29 संक्रमित ईंट भट्ठों के मिले। बाकि संक्रमित शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के शामिल हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के केवल चार मरीज हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार छह लोगों को मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से 269 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 96.6 प्रतिशत हो गया है। जिले में अब तक कुल 18 हजार 483 मरीज कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं, जिनमें से 17 हजार 850 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 70 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 47 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 310 मरीज फिलहाल होम आइसोलेट हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनकी निरंतर निगरानी कर रही हैं। जिले में अब 364 कोरोना सक्रिय केस रह गए हैं।
विज्ञापन

- अब तक 2,04,014 ने लगवाए टीके
जिले में सोमवार की शाम तक 1 लाख 64 हजार 226 ने प्रथम डोज व 39788 लोगों ने कोरोना से बचाव की दूसरी डोज ली है। 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु तक के जिन युवाओं ने कोरोना टीकाकरण के किए पंजीकरण करवाया हुआ है उनको भी कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं। सोमवार की शाम तक 28,646 युवाओं ने कोरोना से बचाव की प्रथम डोज ली है। टीकाकरण के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव मलिक ने कहा कि सरकार की ओर से निर्धारित आयु वर्ग के नागरिक टीकाकरण को लेकर काफी जागरूक हैं और स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- होम आइसोलेशन में निरंतर की जा रही मॉनिटरिंग
जिले में मौजूदा स्थिति में अब 310 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं। ऐसे में ये मरीज जल्द सही तरीके से स्वास्थ्य लाभ ले इसके लिए प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य टीमें नियमित तौर पर मॉनिटरिंग कर रही हैं। नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका वर्मा की देखरेख में प्रत्येक होम आइसोलेट मरीज को स्वास्थ्य किट देने के साथ ही उन्हें मानसिक रूप से भी सजग रहने के लिए काउंसलिंग की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग पूरी सजगता व सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है और कोरोना से दूरी बनाए रखने में जिला निरंतर आगे बढ़ रहा है। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी निरंतर रूप से जारी है। अभी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतनी आवश्यक है।
- जितेंद्र कुमार, डीसी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed