फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona, 425 new positive cases found, four dead

कोरोना संक्रमण तेजी से पसार रहा पैर, 425 मिले नए संक्रमित, कोरोना से चार की मौत

Mon, 17 May 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
corona, 425 new positive cases found, four dead
झज्जर। कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। चाहे व ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र। हर तरफ लोग लापरवाही बरत रहे हैं। पुलिस की टीमें नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में तो कोरोना संक्रमित लोग भी बाहर घूमते रहते हैं। उनके परिजन भी लापरवाही बरतते हैं। वहीं अन्य लोग लॉकडाउन के बाद भी लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की शाम तक जिले में कुल 15275 कोरोना के मरीज मिले हैं, उनमें से 13650 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 425 नए केस आए हैं, जबकि 378 मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। रविवार को रिकवरी रेट 89.4 प्रतिशत है। कोरोना के कारण मृत्यु दर 1.07 प्रतिशत है। चार लोगों की कोरोना से मौत हुई। मौत का आंकड़ा 163 पह़ुंच गया है। जिले में अब तक कुल 1462 सक्रिय केस हैं। इनमें से 131 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, वहीं 1331 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

- टीकाकरण प्रक्रिया निरंतर जारी
जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण प्रक्रिया जारी है। अब तक जिले में स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, वरिष्ठ नागरिक एवं 45 वर्ष से अधिक आयु सहित 18 साल से अधिक आयु वर्ग के कुल 180010 डोज टीकाकरण के रूप में दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टीकाकरण की रिपोर्ट
श्रेेणी पहली डोज दूसरी डोज
स्वाथ्यकर्मी 5495 3666
फ्रंट लाइन वर्कर 5509 2819
18+ आयु 14743 ----
45+ आयु 53025 12179
60+ आयु 62730 19844
विभिन्न आयु 141502 38508
-------------------------------------------------------------
501 अस्पतालों में भर्ती
जिले में एनएसीआर क्षेत्र के अलावा दूसरे राज्यों के मरीज भी भर्ती किए गए हैं। फिलहाल 501 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से ग्रामीण क्षेत्र के 219 व शहरी क्षेत्र के 222 मरीज शामिल हैं, जबकि 60 मरीज प्रदेश से बाहर दूसरे राज्य के जिले के अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। जिले में रविवार को 298 लोगों ने ऑक्सीजन के लिए डिमांड की जिसमें से 140 लोगों के आवेदन को रद्द कर दिए गए। जबकि 149 लोगों को होम आइसोलेशन में सिलिंडर उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि 9लोगों को फिलहाल तक ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जानी बाकी थी।
- 25 लोगों को उपलब्ध कराए रेमडेसिविर
जिले में रेमडेसिविर की उपलब्धता को देखा जाए तो रविवार को 381 रेमडेसिविर उपलब्ध थे। इसमें से 25 लोगों को ये उपलब्ध कराए गए हैं। जबकि फिलहाल अभी 356 रेमडेसिविर बचे हुए हैं। वहीं बेड की स्थिति को देखा जाए तो जिले में 1288 बेड हैं। इनमें से 501 पर मरीजों को भर्ती किया गया है। वहीं 787 बेड फिलहाल भी खाली हैं।
-----
15 दिन में मिले कोरोना संक्रमित
तिथि संक्रमित
1 मई 263
2 मई 265
3 मई 290
4 मई 451
5 मई 315
6 मई 404
7 मई 326
8 मई 368
9 मई 321
10 मई 281
11 मई 409
12 मई 181
13 मई 418
14 मई 258
15 मई 502
16 मई 425
---------------
- जिले के विभिन्न अस्पतालों में खाली बेड की संख्या - करीब 797
- कोविड हेल्पलाइन
जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल सेवा के लिए कंट्रोल रूम सिविल सर्जन कार्यालय परिसर सेक्टर 6 में बनाया गया और हेल्पलाइन नंबर 01251-297193 व 297393 के अलावा 01251-297193, 01251-297393, 01251-297416, 01251-397417, 01251-297418 और 01251-297419 जारी किए गए हैं। साथ ही सरकार की ओर से दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1075 पर संपर्क कर कोरोना से बचाव संबंधित जानकारी व कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के बारे में चिकित्सीय जानकारी 24 घंटे सातों दिन प्रभावी रूप से दी जा रही है।

वर्जन
ग्र्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। अनेक गांवों में आइसोलेशन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। टीमों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में किट उपलब्ध करवा कर उनकी जांच की जा रही है। सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है।
- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed