फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cooperative bank gave benefit of 8.17 crore interest waiver to farmers

Jhajjar-Bahadurgarh News: सहकारी बैंक ने किसानों को 8.17 करोड़ ब्याज माफी का दिया लाभ

Sat, 09 Sep 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 09 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Cooperative bank gave benefit of 8.17 crore interest waiver to farmers
झज्जर। दी झज्जर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड झज्जर ने जिले के छोटी जोत के 68091 किसानों को दिए गए ऋण पर 8.17 करोड़ का ब्याज माफ किया है। फसली ऋण की समय पर अदायगी करने वाले किसानों को तीन प्रतिशत ब्याज राहत केंद्र की ओर से मिली है, जबकि चार प्रतिशत की दर से ब्याज राहत हरियाणा सरकार प्रदान करती हैं। अब राज्य के प्रत्येक किसान को ब्याज रहित फसली ऋण प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन


बैंक की चेयरपर्सन नीलम अहलावत ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित बैंक परिसर में बैंक की 22वीं वार्षिक आमसभा में बैंक के अधिकारियों को कार्य प्रणाली में तेजी, पारदर्शिता और नई तकनीक का इस्तेमाल लाने के निर्देश दिए। 0अहलावत ने किसानों से कहा कि वे समय से फसली ऋण की अदायगी करें। बैंक उन्हें फिर से ऋण देने को तैयार है, लेकिन पिछले ऋणों का भुगतान जरुरी है। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिक से अधिक किसानों को फसली ऋण देनें के निर्देश दिए हैं। पूंजी का आवागमन बना रहे, इसलिए जरुरी है कि पुराने ऋणों का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

नीलम अहलावत ने बताया कि सभी पैक्सों के कंप्यूटीकरण का कार्य 31 दिसम्बर तक पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया है, और साथ बैंक के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा किसानों को ऋणों की अदायगी के लिए जागरुक किया जाए। उन्हे ऋण वापस करने के बाद बैंक द्वारा दिए जाने वाले ऋणों की जानकारी मिले। ताकि वे अधिक से अधिक भुगतान के लिए प्रेरित हो सकें। समाज में 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है जिसके उत्थान के लिए सहकारी बैंक आपके द्वार कार्यक्रम चलाकर महिला सशक्तिकरण के लिए नाबार्ड के सौजन्य से जेएलजी समूहों के गठन के लिए जिला में सैंकड़ौं कार्यक्रम आयोजित कर लिए गए हैं और लगभग 1500 महिलाओं को 50 हजार रुपये प्रति महिला की दर से उसके समाजिक उत्थान के लिए ऋण प्रदान करने का कार्य किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिशा में 31 मार्च 2023 तक 1 करोड़ 86 लाख रुपये और उसके बाद 4 करोड़ 28 लाख रुपये कुल 6 करोड़ 14 लाख रुपये जेएलएजी ऋण वितरित किया। जिसमें अब तक 51 लाख रुपये समयबद्ध तरीके से रिकवरी आ चुकी है। और निरंतर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं क्योंकिं महिलाओं की ऋण वापसी लगभग 100 प्रतिशत सुनिश्चित हैं।

इस अवसर पर मुख्य रुप से दी झज्जर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के वाईस चेयरमैन राजबीर देशवाल, निदेशक अजीत सिंह अहलावत, निदेशक ओमप्रकाश, निदेशक राजबीर, निदेशक जोगेद्र बैनीवाल, निदेशक जयवीर मोर, सुबाना पैक्स चेयरमैन आजाद सिंह, साल्हावास पैक्स चेयरमैन राकेश जाखड़, पैक्स प्रधान खानपुर खुर्द अनिल मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed