{"_id":"60a950018ebc3ea39d188e18","slug":"control-over-accused-of-kidnapping-and-rape-jhjhar-news-rtk609630174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण व दुष्कर्म करने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण व दुष्कर्म करने का आरोपी काबू
विज्ञापन
झज्जर। बेरी पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी की पहचान एक गांव निवासी सुमित के तौर पर की गई।
थाना प्रबंधक बेरी उप निरीक्षक सत्यवान ने बताया कि महिला विरुद्ध अपराध की सूचना पर कार्रवाई करने व वांछित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में एसपी राजेश दुग्गल ने निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देशानुसार बेरी पुलिस थाना की एक टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। जिले एक गांव निवासी एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में मामले के वांछित आरोपी को बेरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 19 मई को अपहरण व दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
उन्होंने बताया कि एक नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के उपरोक्त मामले पर थाना में तैनात महिला उपनिरीक्षक उर्मिला के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मामले के वांछित एक आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में अपहरण व दुष्कर्म की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया है।