फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Contaminated winds increase heart beats, patients are increasing

Jhajjar-Bahadurgarh News: दूषित हवाओं ने बढ़ाई दिल की धड़कनें, बढ़ रहे मरीज

Mon, 11 Nov 2024 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Contaminated winds increase heart beats, patients are increasing
बहादुरगढ़। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में खराब हवा लोगों के दिल की धड़कनें बढ़ा रही हैं। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। चिंता की बात है कि इन मरीजों की उम्र 25 से 45 साल के बीच है। इन मरीजों में अचानक धड़कन बढ़ना, रक्तचाप में उतार-चढ़ाव की समस्या ज्यादा देखी जा रही है। वहीं काफी मरीज हार्ट फेल, दिल का दौरा, अत्यधिक उच्च रक्तचाप की समस्या के साथ पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीजों के लिए बढ़ता प्रदूषण स्थिति को गंभीर बना रहा है।
विज्ञापन

शहर के एक अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार का कहना है कि प्रदूषक तत्व सांस के माध्यम से फेफड़ों के रास्ते दिल तक पहुंच रहे हैं। यहां दिल की बीमारी को बढ़ा रहे हैं। इनके कारण मरीजों की संख्या 5 फीसदी तक बढ़ गई है। ऐसे मरीजों में हार्ट फेलियर, हार्ट अटैक के मामले ज्यादा दिख रहे हैं। इन मरीजों में अनियंत्रित रक्तचाप, चक्कर आना, सिर में दर्द, धड़कन तेज होना जैसी शिकायतों मिल रही हैं। जो सामान्य दिनों में कम दिखती हैं। खासकर दिल के मरीजों के लिए प्रदूषण के कारण स्थिति गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदूषण ज्यादा होने पर अस्थमा, डायबिटीज और हार्ट के रोगियों को घर से बाहर निकलने और सुबह की सैर को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के भौगोलिक व अन्य कारणों से देश में कम उम्र के लोगों में दिल की समस्या बढ़ रही है। यह डॉक्टरों के लिए बड़ी चुनौती है। उनका कहना है कि 20 की उम्र में दिल का रोग होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed