फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Consumers will take delivery of vehicles on New Year, advance booking of 25 bikes and 13 cars

Jhajjar-Bahadurgarh News: ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का मांगा 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Consumers will take delivery of vehicles on New Year, advance booking of 25 bikes and 13 cars
बहादुरगढ़। पिछले दिनों प्रदेश के कई जिलों में हुई ओलावृष्टि व बारिश से गेहूं, सरसों तथा अन्य बागवानी फसलों को बड़ा भारी नुकसान हुआ है। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने हरियाणा सरकार से तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर पंद्रह दिन के भीतर 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह मातनहेल तथा सचिव जयकरण मांडौठी ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 4 जनवरी को टोहाना में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है तथा संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता इसमें भागीदारी करेंगे। संगठन ने केंद्र सरकार से मांग की है कि किसानों के दिल्ली जाने पर रोक हटाई जाए और किसान संगठनों से तुरंत बातचीत की जाए। एमएसपी पर सरकारी खरीद की गारंटी का कानून बनाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता दलजीत सिंह डल्लेवाल का जीवन यदि संकट में पड़ता है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी। संगठन हरियाणा प्रदेश में बिजली के प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का कड़ा विरोध करता है तथा कृषि व्यापार की जो नई नीति आई है, नेशनल पॉलिसी फ्रेमवर्क ऑन एग्रीकल्चर मार्केटिंग जिसके द्वारा तीनों काले कृषि कानूनों को दोबारा लागू कर दिया जाएगा। संगठन केंद्र तथा राज्य सरकार से इन पर रोक लगाने की मांग करता है। सरकार ने उपरोक्त तमाम बिन्दुओं पर यदि सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन आगामी 25 फरवरी को चंडीगढ़ में जोरदार विशाल विरोध प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed