फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Construction of new block building in Matanhel will be completed in a week

Jhajjar-Bahadurgarh News: मातनहेल में ब्लॉक के नए भवन का निर्माण एक सप्ताह में होगा पूरा

Wed, 25 Oct 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 25 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Construction of new block building in Matanhel will be completed in a week
मातनहेल ब्लॉक के लिए बनी नई इमारत ।संवाद
साल्हावास। मातनहेल में पंचायत विभाग के नए ब्लॉक का निर्माण कार्य लगभग एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। उसके बाद इसके उद्घाटन के लिए प्रशासनिक प्रकिया शुरू हो जाएगी। जल्द ही यहां पर खंड स्तरीय अधिकारी बैठने लगेंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक के नए भवन के लिए दो करोड़ 12 लाख का बजट स्वीकार किया गया। फरवरी 2022 में टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई थी। लगभग डेढ़ वर्ष से इस भवन का निर्माण कार्य चला हुआ है और आगामी एक सप्ताह में अब यह पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जाएगा। इस साल ब्लॉक स्तर के प्रशासनिक बैठना शुरू होने की संभावना है। फिलहाल खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, जेई, ग्राम सेवक, ब्लॉक समिति चेयरमैन सभी के कार्यालय पुराने भवन में ही है, जो फिलहाल सही स्थिति में है। मातनहेल तहसील बनने के बाद तहसील के लिए तो अलग से नया भवन बनाया गया, लेकिन खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय जर्जर भवन में अपने कार्य कर रहे हैं। सरकार ने डेढ़ साल पहले ही इसे बनाने की सुध ली थी और ब्लॉक के लिए नए भवन को बनाने की कवायद शुरू कर दी गई थी। ग्रामीणों द्वारा ब्लॉक के लिए नए भवन को बनाने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

- आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा भवन

ब्लॉक के लिए बनाई गई इमारत आधुनिक सुविधा से युक्त होगी। इसमें खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी का कार्यालय, जेई के लिए कार्यालय, अलग से एक मीटिंग हॉल बनाया गया है। ब्लॉक समिति के चेयरमैन तथा ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन एवं सहायक सभी के कार्यालय अलग-अलग बनाए गए हैं। इसमें खंड स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग कार्यालय मिलेंगे ताकि अधिकारियों को काम करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

आगामी एक सप्ताह में ब्लॉक के लिए नया भवन बनकर तैयार हो जाएगा। इस भवन के लिए दो करोड़ बारह लाख का बजट सरकार द्वारा दिया गया है।

विजय यादव, एसडीओ, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed