फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Connect youth with environmental and educational activities: Dr. Rajveer Singh

युवाओं को पर्यावरण और शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़े : डॉ. राजवीर सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Connect youth with environmental and educational activities: Dr. Rajveer Singh
21jjrp03- एमडीयू के कुलपति को सम्मानित करते महंत राजेंद्र दास महाराज। स्रोत-आयोजक
बेरी। किसी भी राष्ट्र या समाज की असली धरोहर वहां के युवा होते हैं। युवाओं को पर्यावरण और शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल कर उन्हें सकारात्मक दिशा दी जा सकती है। यह विचार महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति डॉ. राजवीर सिंह ने माजरा दुबलधन के देवालय सरोवर परिसर में बाबा मोहन दास पुस्तकालय में आयोजित पर्यावरण एवं शैक्षणिक गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। महंत राजेंद्र दास और डॉ. राजवीर सिंह ने संयुक्त रूप से जटेला धाम में पौधरोपण कर आयुर्विज्ञान संस्थान का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माजरा दुबलधन गांव प्रारंभ से ही शिक्षा का एक बड़ा केंद्र रहा है। यहां दुर्वासा ऋषि के आश्रम में देश-विदेश से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते थे। ग्रामीणों द्वारा राजकीय महाविद्यालय दुबलधन में विज्ञान और स्नातकोत्तर कक्षाएं आरंभ करने की मांग को उन्होंने उचित और आवश्यक बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी सत्र से यह महाविद्यालय स्नातकोत्तर संस्था बन जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर एमडीयू की पूर्व उपकुलपति व आरसीआई अध्यक्ष डॉ. शरणजीत कौर ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा सबसे बड़ी मानव सेवा है और महिलाओं की शिक्षा से ही राष्ट्र तरक्की कर सकता है। इस अवसर पर महंत छतर सिंह, जय भगवान, सुखचंद, प्रिंसिपल रणवीर सिंह, प्रो. ओमपति, नरेंद्र कादयान, प्रो. समुद्र कौशिक, राजकुमार शर्मा, पवन कादयान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed