फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Congressmen play against buffalo to repeal agricultural laws

कृषि कानूनों को रद्द कराने को कांग्रेसियों ने बजाई भैंस के आगे बीन

Sat, 03 Oct 2020 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Congressmen play against buffalo to repeal agricultural laws
भैंस के सामने बीन बजवातीं विधायक गीता भुक्कल व अन्य। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। केंद्र सरकार की ओर से पारित करवाए गए नए कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए शुक्रवार को झज्जर, बेरी व बादली में कांग्रेस ने अनोखे ढंग से अपना विरोध जताया। महात्मा गांधी की जयंती पर गांधीगीरी अपनाते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक गीता भुक्कल के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भैंस के आगे बीन बजाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन कृषि कानूनों को लेकर किसान, मजदूर, आढ़ती और आमजन के अलावा पूरा विपक्ष लंबे समय से अपना विरोध जता रहा है। इसके बावजूद इन्हें कानून बना दिया गया। भुक्कल ने कहा कि जिस प्रकार विरोध के बीच केंद्र सरकार ने कानून पास करवाए हैं, उससे साफ झलकता है विपक्ष की स्थिति ऐसी है जैसे भैंस के सामने बीन बजाना। उधर, बेरी के विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रधुबीर सिंह कादयान कहा कि कृषि कानून किसान, मजदूर व आढ़ती को बर्बाद करने वाला व पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाले हैं।
विज्ञापन

हाथरस कांड पर जताया रोष
विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादयान और गीता भुक्कल ने यूपी के हाथरस कांड पर भी रोष जताया। उन्होंने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि दलित बेटी की मौत के बाद भी उसके माता-पिता को उसका मुंह तक देखने नहीं दिया गया और रात के अंधेरे में उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ धक्कामुक्की करना गलत है। देश में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed