फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Congress leader of the district arrested for siege of Parliament in protest of Agriculture Bill arrested

कृषि विधेयक के विरोध में संसद का घेराव करने दिल्ली गए जिले के कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congress leader of the district arrested for siege of Parliament in protest of Agriculture Bill arrested
बहादुरगढ़। किसान विरोधी कृषि विधेयक के विरोध में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष व यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक देशवाल करीब 50 किसानों के साथ संसद घेराव के लिए दिल्ली पहुंचे। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और बसों में भरकर मंदिर मार्ग थाने में ले गई।
विज्ञापन

इस कार्रवाई की निंदा करते हुए देशवाल ने कहा कि वे शांतिप्रिय ढंग से किसानों की आवाज रखना चाहते थे। सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। देशवाल ने कहा कि आज देश में राज करने वालों का तरीका अंग्रेजों वाला है। कोई अपने हक की बात शांति प्रिय ढंग से भी नहीं रख सकता। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। शायद भाजपा सरकार ये भूल रही है कि ऐसे किसान विरोधी विधेयक लोकसभा व राज्यसभा में जबरदस्ती पास करके देश के अन्नदाताओं पर अत्याचार किया जा रहा है। देशवाल ने कहा कि किसान कांग्रेस राष्ट्रपति से गुहार लगाएगी कि इन किसान विरोधी विधेयकों को भंग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed