फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Congress has become like a weak body: Dhankhar

Jhajjar-Bahadurgarh News: पिछले साल घोषणा, अब शुरू होगा 200 बेड के अस्पताल का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Congress has become like a weak body: Dhankhar
02jjrp10- शहर का सरकारी अस्पताल, जिसे अपग्रेड कर 200 बेड का किया जाएगा। संवाद
झज्जर/बहादुरगढ़। झज्जर के सरकारी अस्पताल को 100 से 200 बेड करने की घोषणा सरकार कई बार कर चुकी है। पिछले बजट में भी यह घोषणा की गई थी। पूरा साल नक्शा तैयार करने और साइट तय करने में गुजर गया। अब सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है और इस बार बजट में इसका काम शुरू करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

पुराना सिविल सर्जन कार्यालय की बिल्डिंग को तोड़कर आसपास की जगह को कवर किया जाएगा। 200 बेड का अस्पताल बनने के बाद अन्य सुविधाएं भी मरीजों को मिल सकेंगी। यहां पर सिटी स्कैन, एमआरआई जैसी सुविधाएं शुरू हो सकेंगी।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के अस्पताल में बनेगी कैथ लैब
वहीं बजट में बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल को बड़ी सौगात दी है। अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से लैस कैथ लैब स्थापित की जाएगी जिससे हृदय रोगियों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा। अब गंभीर मरीजों को रोहतक या दिल्ली रेफर करने की आवश्यकता कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




छारा में 24 घंटे सिजेरियन सुविधा

बजट में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने क लिए 24 घंटे सिजेरियन सेवाएं प्रदान करने के लिए छारा सीएचसी में फर्स्ट रेफरल यूनिट बनाने की घोषणा की गई है। इससे महिलाओं को सिजेरियन के लिए बहादुरगढ़, झज्जर या पीजीआई रोहतक नहीं जाना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed