फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Confusion over...23 thousand quintals of millet purchased

Jhajjar-Bahadurgarh News: असमंजस खत्म... 23 हजार क्विंटल बाजरे की हुई खरीद

Thu, 03 Oct 2024 06:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 03 Oct 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Confusion over...23 thousand quintals of millet purchased
झज्जर। बाजरे की खरीद एक अक्तूबर से हाेनी थी, लेकिन एजेंसियों में आपसी तालमेल न होने के कारण मंगलवार से खरीद शुरू नहीं हो पाई थी। बुधवार को समस्या का समाधान के बाद खरीद शुरू हो गई। बुधवार शाम तक जिले की मंडियों में 30 हजार क्विंटल बाजरा पहुंच गया था, जिसमें से 23 हजार क्विंटल बाजरा की खरीद हुई। जिले के 902 किसानों के गेट पास काटे गए।
विज्ञापन

झज्जर मंडी में कुल 12510 क्विंटल बाजरे की आवक हुई और पहले ही दिन 10067 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। धान की खरीद 27 सितंबर से होनी थी, वहीं बाजरे की खरीद एक अक्तूबर से होनी थी, लेकिन धान की आवक अब तक मंडियों में नहीं हुई। बाजरा खरीद को लेकर आवंटित की गई एजेंसियों में सही से आपसी तालमेल नहीं होने के कारण बाजरे की खरीद एक दिन देरी से शुरू हुई। बुधवार को करीब 6300 क्विंटल बाजरा मंडी में पहुंचा।
विज्ञापन

अब तक कुल 12500 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। खरीद शुरू होते ही पहले ही दिन 10067 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। मंडी में किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए सहायता केंद्र बनाए गए हैं। मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने पहले ही पानी और शौचालय की सुविधाओं को दुरुस्त कर दिया है ताकि आने वाले किसानों को कोई परेशानी ना हो। धान की फसल की आवक की बात करे तो एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक धान की फसल मंडी में नहीं पहुंची है। आढ़तियों का मानना है कि धान की फसल को आने में अभी और समय लगेगा। र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed