{"_id":"66a58224d4ed4835e6028434","slug":"computer-operators-staged-a-protest-in-the-park-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108865-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने पार्क में धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने पार्क में धरना दिया
Sun, 28 Jul 2024 04:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।लंबित मांगों को लेकर हरियाणा कंप्यूटर प्रोफैशनल्ज संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले जिला आईटी सोसायटी डीआईटीएस) के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन किया। इसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल जांगडा के माध्यम से मुख्यमंत्री नामित ज्ञापन सौंपा। इससे पहले कं प्यूटर ऑपरेटर्स ने देवीलाल पार्क में धरना दिया और प्रदशर्न करते हुए राजपाल जांगडा के कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने राजपाल जांगड़ा को अपनी मांगों के बारे में अवगत कराया। साथ ही उन्हें पूरा करवाने की मांग की। जिलाध्यक्ष को सौंपे पत्र में प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार की करीब 525 प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदेश के नागरिक सरल पोर्टल एवं अत्योदय के माध्यम से ले रहे है। सभी क प्यूटर प्रोफैशनल्ज उपायुक्त कार्यालय, उपमंडल कार्यालय, तहसील व उप-तहसील में 15-20 वर्षो से अपनी सेवाएं दे रहे है। कच्चे कर्मचारियों के समक्ष उत्पन्न हुए रोजगार संकट व आर्थिक कठिनाईयों के निवारण के लिए यह मांग पत्र सौंपा जा रहा है। संघ ने सरकार से डीआईटीएस का केंद्रीकरण करते हुए बजट का प्रावधान किया जाए, सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सृजित किए जाए, हरियाणा सरकार द्वारा जो नियमितिकरण की पोलिसी तैयार की जा रही है, उसमें डीआईटीएस के अधीन कार्यरत कर्मचारियों को शामिल करते हुए नियमित किया जाए। नियमितकरण की पालिसी लागू नहीं हो जाती, तब तक 58 वर्ष की सवा सुरक्षा प्रदान की जाए, हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भेजे गए सभी कर्मचारियों को डीआईटीएस में शामिल किया जाए। कैटेगरी पद अनुसार समान काम समान वेतन दिया जाए।