{"_id":"65e77c5864724d7dc50d08bc","slug":"compensation-for-crop-damaged-due-to-hailstorm-will-soon-be-available-after-girdawari-sharma-jhjhar-news-c-200-1-bgh1003-105989-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से खराब फसल का जल्द मिलेगा गिरदावरी के बाद मुआवजा: शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से खराब फसल का जल्द मिलेगा गिरदावरी के बाद मुआवजा: शर्मा
Wed, 06 Mar 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
बादली। रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान हुआ है जिसके लिए जल्द ही गिरदावरी के बाद मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को भी स्थिति से अवगत करा दिया है। उचित मुआवजा देकर आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया गया है।
उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की भरपाई के लिए योजना के तहत काम किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए सांसद शर्मा ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित किया गया है, जबकि विकसित भारत यात्रा से आमजन के काम किए गए हैं। बीपीएल परिवारों को गैस सिलेंडर देकर हर घर गैस सिलेंडर की योजना पर काम किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डीपी कौशिक और सुनील लाकड़ा भी मौजूद रहे।
दीपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष किया
अरविंद शर्मा ने राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के उस बयान पर भी कटाक्ष किया, जिसमें हुड्डा ने घेरने की बात की है। शर्मा ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा दोनों हाथों में लड्डू रखना चाहते हैं। राज्यसभा छोड़कर लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में आने की हिम्मत जुटाएं। साथ ही शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता उस समय को भी नहीं भूली है जब राज्यसभा जाने के लिए दीपेंद्र हुड्डा ने दूसरे के हकों पर डाका डालने का काम किया था। चुनाव में क्षेत्र की जनता फैसला करेगी।