फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Commissioning of 33 KV sub station will provide relief from electricity crisis.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 33 केवी सब स्टेशन चालू होने से मिलेगी बिजली संकट से निजात

Wed, 22 Nov 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 22 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Commissioning of 33 KV sub station will provide relief from electricity crisis.
नरेश दहिया
विज्ञापन

साल्हावास। औद्योगिक क्षेत्र के हब के रूप में पहचान बना चुके गांव झाड़ली में 33 केवी विद्युत सबस्टेशन चालू होने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली संकट से निजात मिलेगी। बार-बार होने वाली गड़बड़ियों से भी छुटकारा मिल जाएगा।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने गांव झाड़ली में 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण किया है। इस सब स्टेशन से गांव मोहनबाड़ी, झाड़ली, झांसवा व सासरौली गांव का कुछ हिस्सा जोड़ने की योजना है। बिजली निगम के उप विभागीय अधिकारी मोहित यादव ने बताया कि सब स्टेशन झाड़ली में दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इसमें एक ट्रांसफार्मर 12.5 केवी और दूसरा ट्रांसफार्मर 10 केवी का है। फिलहाल दोनों ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग जारी है। उन्होंने बताया कि सब स्टेशन में 33 केवी की लाइन व 11 केवी लाइनों को जोड़ा जाना है। 33 केवी लाइनों का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 11 केवी लाइनों का कार्य अभी करना बाकी है। कुछ लाइनों का कार्य दिसंबर तक हो जाएगा जबकि कुछ लाइनों का काम फसल काटने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन




अस्थायी तौर पर सब स्टेशन में बैठते हैं कर्मचारी

33 केवी सब स्टेशन में ट्रांसफॉर्मर टेस्टिंग कार्य जारी है। अस्थायी तौर पर हर रोज कर्मचारी वहां पर बैठकर कार्य कर रहे हैं। बिजली निगम के उप विभागीय अधिकारी मोहित यादव ने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद जगमग योजना के तहत आने वाले गांव मोहनवाड़ी, झाड़ली, झांसवा व सासरौली गांव को जो हिस्सा इसमें जोड़ा जाएगा, उन्हें 24 घंटे बिजली बिना किसी रुकावट के मिलने लगेगी। क्योंकि बिजली लाइन छोटी हो जाएगी, जिससे बिजली लाइनों में फाल्ट आने की नाममात्र गुंजाइश रह जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सब स्टेशन के पूर्ण रूप से चालू हो जाने के बाद यहां के लोगों के लिए यह पूर्ण रूप से कारगर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed