फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Come Pawan Kumar to our Hari Kirtan... devotees danced on the bhajan

Jhajjar-Bahadurgarh News: आना पवन कुमार हमारे हरि कीर्तन में... भजन पर झूमे भक्त

Sat, 27 Sep 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 27 Sep 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Come Pawan Kumar to our Hari Kirtan... devotees danced on the bhajan
26jjrp01- झज्जर। शहर के काशीगिरी मंदिर भजन संध्या करते हुए श्रद्धालु। स्रोत- आयोजक
झज्जर। नवरात्र में मां आदि शक्ति की आराधना श्रद्धा और भक्ति भाव से की जा रही है। श्रद्धालु घरों व मंदिर में जप आराधना कर माता से सुख-समृद्धि व आरोग्य की कामना कर रहे हैं। शहर के मंदिरों में सुबह आराधना तो सायं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिद्ध श्री 1008 बाबा कांशी गिरि मंदिर में भजन संध्या कार्यक्रम में योगेश रंजन, देवेश शर्मा, राजेंद्र वधवा, भारत भूषण नंदा, नयन हंस, आयुष शर्मा, सुधांशु हंस ने एक के बाद एक मां भगवती व हनुमानजी भजनों से गुणगान किया। सुधांशु हंस ने आना पवन कुमार हमारे कीर्तन में..., राजेंद्र वधवा ने तेरे तन पे सिंदूरी चोला...,नयन हंस ने जय जय बजरंग बली..., आयुष धीरज शर्मा ने दुनिया में देव हजारों हैं, बजरंगबली तेरा क्या कहना...भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

हनुमान चालीसा, बाबा चालीसा आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि नवरात्र में माता कुष्मांडा देवी की उपासना करने से भक्त को शक्ति व साहस की प्राप्ति होती हैं। श्री वीर हनुमान सेवा समिति के प्रधान सुभाष वर्मा, देवेश शर्मा, भारत भूषण नंदा, मनोहर लाल, साहिल वर्मा, शिवम तनेजा, सुधांशु हंस, तुषार वर्मा, सक्षम वर्मा, विनोद भूटानी, वंशु वर्मा, योगेश रंजन, भवित वर्मा, नयन हंस, राजेंद्र वधवा, लोकेश वर्मा, राघव हंस, अश्वनी शर्मा, विकास नरुला, ज्ञानेंद्र, आयुष सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed