फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   College going girls in Gochhi and Sheriya villages got roadways bus facility.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गोच्छी व शेरिया गांव में काॅलेज जाने वाली लड़कियों को मिली रोडवेज बस सुविधा

Thu, 13 Nov 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 13 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
College going girls in Gochhi and Sheriya villages got roadways bus facility.
12jjrp07- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में खड़ी बसें। संवाद - फोटो : samvad
झज्जर। जिले के गांव गोच्छी और शेरिया से रोहतक कॉलेज में जाने वाली लड़कियों को भी अब रोडवेज बस की सुविधा मिल रही है। ग्राम सरपंच की मांग के अनुसार दोनों गांव में रोडवेज बस को लड़कियों की सुविधा के लिए चलाया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग झज्जर की तरफ से अलग-अलग रूटों पर काॅलेज जाने वाली लड़कियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। अब रोडवेज विभाग झज्जर ने जिले के गांव गोच्छी और शेरिया से रोहतक कॉलेज में जाने वाली लड़कियों के लिए भी बस का संचालन किया है।
विज्ञापन

रोडवेज की एक बस गांव डीघल, धांधलान व अन्य गांव से लड़कियों को बैठाकर रोहतक काॅलेज तक लेकर जाती थी ताकि लड़कियां सुरक्षित और सही समय पर काॅलेज में पहुंच सकें। अब यह रोडवेज बस दो गांव गोच्छी व शेरिया से भी रोहतक काॅलेज में जाने वाली लड़कियों को बैठाकर लेकर जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सरपंच की मांग अनुसार दोनों गांव में रोडवेज विभाग की तरफ से बस का संचालन किया गया है। रोडवेज की बसों में काॅलेज जाने वाली लड़कियां सुरक्षित माहौल में पहुंच रहीं हैं। रोडवेज की बसों में काॅलेज जाने वाली लड़कियां निशुल्क सफर कर रही हैं।



जिले के गांव से कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए अलग-अलग रूटों पर रोडवेज की बसों का संचालन किया जा रहा है। रोडवेज की बसों में लड़कियों को सुरक्षित माहौल में काॅलेज तक पहुंचाया जा रहा है। गांव गोच्छी व शेरिया में मांग अनुसार काॅलेज जाने वाली लड़कियों के लिए रोडवेज बस का संचालन किया है।
- संजीव तिहाल, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed