फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cold started increasing, mercury reached 16 degrees, relief from pollution due to wind

दो-तीन दिनों में गिरेगा तापमान, ठंड ने दी दस्तक

Mon, 14 Nov 2022 07:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Cold started increasing, mercury reached 16 degrees, relief from pollution due to wind
बढ़ने लगी ठंड, 16 डिग्री पहुंचा पारा, हवा चलने से प्रदूषण से भी राहत
विज्ञापन

रविवार को सर्दी के सीजन में सबसे रहा न्यूनतम तापमान, तीन दिनों में ओर गिरने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। सर्दी बढ़ने लगी है। ठंडी हवा ने मौसम में ठंडक और बढ़ा दी है। शहर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया जो सीजन का सबसे कम है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन चार दिनों में पारा ओर गिरेगा और ठंड बढे़गी।
रविवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री पर रहा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में और बदलाव होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर भी अब मैदानी इलाकों पर पड़ना शुरू होगा। इससे तापमान नीचे गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के करीब आया है। पिछले कई दिनों तक तापमान 30 डिग्री के आसपास बना हुआ था। तीन दिनों से चल रही हवाओं के कारण तापमान 28 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन से चार दिनों बाद तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने के साथ गर्म कपड़ों की बिक्री भी शुरू हो गई है। रविवार को बाजारों में ऊनी कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ लगी रही। रेलवे रोड के दुकानदार रवि कुमार का कहना है दो दिनों से हल्की सर्दी बढने के बाद ग्राहक आने शुरू हो गए हैं। यदि एक-दो दिन में तापमान तीन से चार डिग्री और नीचे आता है तो बिक्री कहीं ज्यादा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed