फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cold, fog and pollution troubled, restrictions imposed again on GRP-3

Jhajjar-Bahadurgarh News: ठंड, कोहरे और प्रदूषण ने किया परेशान, ग्रैप-3 की फिर लगी पाबंदियां

Mon, 15 Jan 2024 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 15 Jan 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Cold, fog and pollution troubled, restrictions imposed again on GRP-3
बहादुरगढ़ के मिनी सचिवालय के बाहर बने पार्क में धूप का आनंद लेते लोग।
बहादुरगढ़। ठंड, कोहरे और प्रदूषण ने लोगों को परेशान कर दिया है। सोमवार को सुबह 9 बजे तक कोहरा रहा। दृश्यता 15 मीटर रही। इसके साथ ही ठंड अधिक रही। वहीं प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंचने के कारण सीएक्यूएम (कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट) ने अगले आदेशों तक फिर ग्रैप-3 की पाबंदी लगा दी है। निर्माण कार्यों, पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन

हालांकि रविवार के मुकाबले सोमवार को एक्यूआई 100 प्वाइंट कम हो गया और 4:5 मिनट पर एक्यूआई 233 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मौसम में बदलाव, हवा की कम गति, बढ़ी नमी और स्थानीय कारणों से प्रदूषण के स्तर में इजाफा हुआ है। सर्दी के मौसम में क्षेत्र में अलाव भी खूब जलाए जा रहे हैं। इसकी वजह से भी प्रदूषण बढ़ा है। प्रतिदिन धूप निकलेगी और हवा की गति बढ़ेगी तो प्रदूषण कम हो जाएगा। रविवार को एक्यूआई 332 पर पहुंचा था।
विज्ञापन

सोमवार को भी सुबह कोहरा गहरा होने की वजह से वाहन पालकों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह धूप होने से लोगों को राहत मिली। दोपहर में तेज धूप होने से लोग पार्कों में जाकर बैठ गए। इससे लोगों को सर्दी से काफी हद तक राहत मिली। शहर के पार्कों, स्टेडियम और छतों पर लोगों ने धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कब-कब लगीं ग्रैप-3 की बंदिशें

-2 नवंबर से 28 नवंबर 2023

-22 दिसंबर 2023 से 1 जनवरी 2024

-14 जनवरी को लागू हुआ

ग्रैप -4 की बंदिशें
5 से 18 नवंबर 2023 तक



ये हो सकेंगे काम

निर्माण वाली जगहों पर पलंबिंग, इलेक्ट्रिक, कारपेंटर, इंटीरियर, फर्निशिंग, फिनिशिंग, डेकोरेशन आदि के काम ही हो सकेंगे।



इन गाड़ियों पर रोक

बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल गाड़ियों पर दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में रोक रहेगी।



सलाह

-छोटी दूरी के लिए साइकिल का इस्तेमाल करें या वॉक करें।

-यात्रा करने के लिए क्लीन फ्यूल की गाड़ियों का इस्तेमाल करें।

-गर्मी के लिए कोयले और लकड़ियों का इस्तेमाल न करें।
-हाउसिंग सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड को हीटर दिए जाएं।

-ऑफिस या कहीं जाने के लिए कार पूल करें।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed