फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CM Flying team gave 10 days notice for not getting stock license in factory

फैक्टरी में स्टॉक का लाइसेंस न मिलने पर सीएम फ्लाइंग टीम ने दिया 10 दिन का नोटिस

Sat, 31 Oct 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
CM Flying team gave 10 days notice for not getting stock license in factory
बहादुरगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने शुक्रवार को एक बार फिर बहादुरगढ़ क्षेत्र में छापा मारा। टीम अधिकारियों ने गांव डाबौदा खुर्द के नजदीक एक केमिकल फैक्टरी में पहुंच कर जांच की। इस दौरान यहां पर दो तरह का केमिकल मिला, मगर उसके स्टॉक का लाइसेंस नहीं मिला। ऐसे में टीम ने फैक्टरी मालिक को केमिकल के स्टॉक और बिक्री से संबंधित लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए 10 दिन का नोटिस जारी किया है। उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शुक्रवार को दोपहर के समय मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से एसआई जयभगवान की टीम ने सनलाइट केमिकल के नाम से चल रही फैक्टरी में दस्तक दी। यहां पर गोदाम में काफी स्टॉक रखा था। एचसीएल केमिकल और सल्फ्यूरिक केमिकल के संबंध में फैक्टरी मालिक की ओर से कोई लाइसेंस पेश नहीं किया गया। इस पर संचालक को नोटिस जारी करके 10 दिन के अंदर दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर दस्तावेज नहीं मिलते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed