फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CM flying reached ADC office, found many pending complaints

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम फ्लाइंग पहुंची एडीसी कार्यालय, लंबित मिली कई शिकायतें

Wed, 13 Dec 2023 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 13 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
CM flying reached ADC office, found many pending complaints
झज्जर एडीसी कार्यालय में छापेमारी के दौरान कागजी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता।
झज्जर। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक उपनिरीक्षक रामनिवास एवं उप निरीक्षक सहदेव तथा गुप्तचर विभाग झज्जर की सयुंक्त टीम ने बुधवार को एडीसी कार्यालय में निरीक्षण किया। इस दौरान सभी कर्मचारी हाजिर मिले, लेकिन काफी शिकायतें लंबित मिली। इस पर सीएम फ्लाइंग ने आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को सिफारिश कर दी है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग बुधवार सुबह साढे दस बजे एडीसी कार्यालय पहुंची। यहां एडीसी के पीए टेकचंद को लेकर निरीक्षण शुरू किया गया। यहां सबसे पहले सोलर पंप को लेकर आए आवेदन की जांच की गई। इसमें 120 आवेदन अभी तक लंबित मिले जबकि इनका तीन माह का समय था। किसान बार-बार इनको लेकर एडीसी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। इसी प्रकार से परिवार पहचान पत्र की जांच की गई। अब तक 2 हजार शिकायतें परिवार पहचान पत्र से संबंधित आई थी। इसमें से 994 शिकायतें लंबित मिली। लोग अपनी शिकायतें को लेकर बार-बार परिवार पहचान पत्र कार्यालय में आते हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा। ऐसी शिकायत सीएम फ्लाइंग को मिल रही थी। इसके बाद डी प्लान के कार्यों की समीक्षा की गई। यहां पर 2022-23 के लिए कुल 188 कार्यों की स्वीकृति दी गई थी। इसमें 8 कार्यों की राशि बकाया है। इसमें 5 कार्यों की शिकायत ठेकेदारों ने की हुई थी, इसकी दोबारा जांच की गई। फिलहाल इनकी जांच प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा तीन कार्यों के बिल ठेकेदारों ने अभी नहीं भेजे हैं। इसी प्रकार से 2023-24 के लिए कुल 60 कार्य स्वीकृत हुए हैं, इनकी जांच अभी चल रही है। इसके संबंध में निरीक्षण रिपोर्ट कार्रवाई के लिए मुख्यालय चंडीगढ़ उच्च अधिकारियों को भेज कर कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन


नहीं मिला हाजिरी रजिस्टर
टीम ने सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर मांगा, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद लिस्ट लेकर कर्मचारियों की हाजिरी चेक की गई तो लिस्ट के अनुसार सभी कर्मचारी हाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed