{"_id":"65ea1fdac292871dac072716","slug":"cm-flying-caught-illegal-factory-for-painting-vehicle-parts-running-on-kachha-beri-road-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108532-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम फ्लाइंग ने कच्चा बेरी रोड पर चल रही वाहनों के पार्ट्स पर पेंट करने की अवैध फैक्टरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम फ्लाइंग ने कच्चा बेरी रोड पर चल रही वाहनों के पार्ट्स पर पेंट करने की अवैध फैक्टरी पकड़ी
Fri, 08 Mar 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। सीएम फ्लाइंग ने वीरवार को कच्चा बेरी रोड पर वाहनों के पार्ट्स पर पेंट करने वाली अवैध फैक्टरी पकड़ी है। उसके मालिक को नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएम फ्लाइंग ने बाल भवन में चल रहे अलग-अलग कार्यालयों में भी छापामारी की और रिकार्ड चेक किया। यहां सब कुछ ठीक मिला।
सीएम फ्लाइंग की टीम वीरवार को बाल भवन पहुंची। यहां पर बाल संरक्षण कार्यालय, चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल और बाल कल्याण परिषद का कार्यालय चल रहा है। टीम के सदस्यों ने सभी कार्यालयों में रिकार्ड व कर्मचारियों की हाजिरी चेक की। सभी जगह सब कुछ ठीक मिला। सीएम फ्लाइंग की टीम कच्चा बेरी रोड पर बने एक मकान में वाहनों के पार्ट्स पर पेंट करने वाली अवैध फैक्टरी पहुंची और टीम के सदस्यों ने परमिट व लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सके। यहां अलग-अलग वाहनों के पार्ट्स पर पेंट करने का काम किया जा रहा था। सीएम फ्लाइंग के सदस्य सहदेव ने बताया कि फैक्टरी अवैध रूप से चल रही थी और उसके पास कोई परमिट नहीं मिला। उसके मालिक को नोटिस देकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।