{"_id":"68a62663471915f860085f1e","slug":"cleaning-workers-staged-a-broom-demonstration-in-the-city-regarding-their-demands-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116912-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने शहर में किया झाड़ू प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने शहर में किया झाड़ू प्रदर्शन
विज्ञापन
-फोटो 62 : उल्टी झाडू लेकर शहर के प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। लंबित मांगों को लेकर नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने राव तुलाराम पार्क ने बैठक हुई। कर्मचारियों ने शहर में उल्टी झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर किया।
इस दौरान नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि संचालन जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़ ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता राजेंद्र तुषामड़ ने कहा कि वे अपनी लंबी मांगों को लेकर कई बार सरकार को अवगत करा चुके हैं, मगर अभी तक उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त 2024 को हुए समझौते पर वादा खिलाफी करते हुए बीजेपी सरकार ने एक भी पक्की भर्ती नहीं की।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने एक बार फिर अपनी मांगों को दोहराते पुरानी पेंशन बहाल करने पर, ठेका प्रथा बंद न करने, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 से 27 हजार रुपये वेतन के आदेश कर पूरा करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, जोखिम भत्ता 5000 रुपये लागू करने, कच्चे कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति होने पर 10 लाख रुपये और मृत्यु होने पर आश्रितों को नौकरी देने, 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, नगर निगम गुरुग्राम में छंटनी 3480 कर्मचारियों सहित अन्य पालिकाओं परिषदों निगमो में छंटनी किए गए कर्मचारियों को वापस लेने की मांग की।
साथ ही में उन्होंने शिक्षिका मनीषा को इंसाफ के लिए भी नारे लगाए। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक हमारी बहन-बेटियों के साथ में यह दरिंदगी होती रहेगी और कब तक सरकार व प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठी रहेगी। आज मनीषा के साथ हुआ है कल और बहनों के साथ होगा। इस अवसर पर राज्य संगठनकर्ता राजपाल, वरिष्ठ उप प्रधान लीलाराम, उप प्रधान अजय, सपना, सुनील परनाला, मुकेश दरोगा, संदीप टांक, नंदराम दरोगा, सुनील, मीना, सुनीता, शंकुतला, अनीता, पिंकी, विजय, सचिन, कुनाल, अनिल, दीपू, कुलदीप, सन्नी, अमन, सूरजमल आदि मौजूद रहे।
-फोटो 62 : उल्टी झाड़ू लेकर शहर के प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -