फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Class 12 maths exam canceled at a center in Jhajjar of Haryana

झज्जर: 12वीं की बोर्ड परीक्षा में तीन परीक्षा केंद्रों में मिले मोबाइल, तीन गिरफ्तार, एक केंद्र की परीक्षा रद्द

Tue, 05 Apr 2022 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Apr 2022 11:41 PM IST
सार

जिले में नौ नकलची पकड़े गए। झज्जर के परीक्षा केंद्र में आंसर की भी मिली। वहां पर गणित की परीक्षा रद्द कर दी गई। बोर्ड के संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने एक पर्यवेक्षक को कार्यभार मुक्त किया है।

विज्ञापन
Class 12 maths exam canceled at a center in Jhajjar of Haryana
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर बाहर आते बोर्ड सचिव का उड़नदस्ता टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के लाख प्रयासों के बाद भी नकल पर रोक नहीं लग पा रही है। झज्जर जिले में बोर्ड की तरफ से आयोजित बारहवीं कक्षा की गणित परीक्षा के दौरान तीन केंद्रों पर मोबाइल मिले हैं। इनमें से तीन के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज कराए गए हैं और तीन को गिरफ्तार भी किया गया है। 

विज्ञापन


वहीं झज्जर के परीक्षा केंद्र में मोबाइल मिलने पर यूएमसी बनाया गया है। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्र बी-1 में आंसर की मिलने के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। दुजाना के परीक्षा केंद्र से एक पर्यवेक्षक को कार्यभार मुक्त कर दिया गया है और झज्जर के परीक्षा केंद्र पर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन

 
संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने जिला झज्जर के परीक्षा केेंद्रों का निरीक्षण किया। यहां अनुचित साधन के आठ मामले पकड़े, जबकि एक अन्य उड़नदस्ते ने एक नकलची पकड़ा है। परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुजाना-1(बी-1) में कार्यरत पर्यवेक्षक हरिंद्र सिंह, डीपीई, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिरधाना को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान पाया गया कि परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर-06 (बी-1) पर ड्यूटी दे रहे स्टाफ की लापरवाही व सेवादार द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र पर हल करवाए जाने में संलिप्तता पाए जाने के कारण परीक्षा की पवित्रता भंग हुई है। जिस कारण इस केंद्र की मंगलवार की परीक्षा रद्द की गई है। 

भदानी गांव में मोबाइल सहित एक गिरफ्तार
झज्जर पुलिस की एक टीम ने एक आरोपी को मोबाइल लेकर परीक्षा केंद्र में घुसने के मामले में काबू किया है। सदर थाना प्रबंधक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव भदानी में एक स्कूल के परीक्षा केंद्र में एक व्यक्ति गलत नीयत से मोबाइल फोन सहित घुस गया है। परीक्षा केंद्र में घुसे आरोपी नरेश निवासी गांव दुल्हेड़ा को मोबाइल सहित पकड़ा गया है। परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी सुपरवाइजर राजेंद्र सिंह की सूचना पर गांव भदानी स्कूल में पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को काबू किया। गिरफ्त में आए आरोपी के कब्जे से मौके पर मोबाइल बरामद किया गया।

बेरी परीक्षा केंद्र से दो गिरफ्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से मंगलवार को गणित की परीक्षा में सचिव की स्पेशल फ्लाइंग ने बेरी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक विद्यार्थी को मोबाइल के साथ पकड़ा। विद्यार्थी ने व्हाट्स एप के जरिये बाहर एक व्यक्ति को प्रश्नपत्र भेज रखा था। टीम ने जिस नंबर पर व्हाट्स एप से प्रश्नपत्र भेजा था, उस युवक को बुलाया। उसकी पहचान झज्जर निवासी जितेंद्र के रूप में हुई। जितेंद्र के पास से पांच मोबाइल मिले। 
पुलिस को दी शिकायत में अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि बेरी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को 12वीं कक्षा का गणित का पेपर था। यहां हरीश नामक परीक्षार्थी मोबाइल से परीक्षा दे रहा था। परीक्षा के दौरान सचिव की स्पेशल फलाइंग ने जांच की तो वह मोबाइल से परीक्षा दे रहा था। मोबाइल को चेक किया गया तो परीक्षार्थी ने बाहर एक युवक को व्हाट्स एप से एक व्यक्ति को प्रश्नपत्र भेज रखा था। बाद में युवक को बुलाया गया। दोनों के खिलाफ बेरी शहर चौकी में शिकायत दे दी गई है। 
 

मंगलवार को परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी के पास से मोबाइल मिलने व व्हाट्स एप के जरिये बाहर एक व्यक्ति को प्रश्नपत्र भेजने की शिकायत केंद्र अधीक्षक ने दी है। अधीक्षक की शिकायत पर दो के खिलाफ धारा 188, 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दोनों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।  - अनिल शर्मा, शहर चौकी प्रभारी, बेरी

 

झज्जर के परीक्षा केंद्र बी-1 की परीक्षा को रद्द कर दिया गया, जबकि तीन के खिलाफ मोबाइल मिलने पर मामले दर्ज कराए गए हैं। जबकि एक पर्यवेक्षक को रिलीव किया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। - कृष्ण कुमार, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed