फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Civil hospital got four new doctors, but more doctors are needed

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिविल अस्पताल को चार नए डाक्टर मिले, मगर अभी और डॉक्टरों की जरूरत

Mon, 05 May 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 05 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital got four new doctors, but more doctors are needed
बहादुरगढ़। शहर के सरकारी अस्पताल में चार नए डॉक्टर आए हैं, मगर अभी और डॉक्टरों की जरूरत है। काफी लंबे समय से बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में जहां फिजीशियन नहीं है। वहीं बाल रोग विभाग में भी विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी है। जो नए डॉक्टर आए हैं उनमें एक पैथॉलोजी विभाग से है तो शेष तीन सामान्य डॉक्टर हैं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की ओर से अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से मांग की गई है। हालांकि नए डॉक्टरों के आने से मरीजों को कुछ तो राहत मिली है। अस्पताल प्रशासन की ओर से पहले कई विभागों के लिए डाक्टरों की डिमांड भेजी गई थी, मगर उनमें इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। फिजीशियन तो यहां पर लंबे समय से एक भी नहीं हैं। एक समय में यहां दो फिजिशियन थे, वे काफी दिन पहले यहां से नौकरी छोड़ चुके हैं। उसके बाद कोई फिजिशियन यहां पर नहीं आया। इसी तरह बाल रोग विभाग में भी अभी कोई स्थायी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं। इससे यहां पर छोटे बच्चों के इलाज में परेशानी आ रही है। ईएनटी विभाग और सर्जरी विभाग में भी एक-एक ही डाक्टर हैं। ऐसे में जब ये डॉक्टर छुट्टी पर होते हैं तो मरीजों को यहां पर ओपीडी में इलाज नहीं मिल पाता। उन्हें वापस लौटना पड़ता है। स्त्री रोग विभाग में भी जरूरत के हिसाब से डाक्टर कम हैं। जबकि त्वचा रोग विभाग में तो यहां पर कोई डाक्टर लंबे समय से नहीं है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ को चार नए डॉक्टर मिले हैं। इनमें से एक विशेषज्ञ पैथालॉजी विभाग से हैं तो अन्य तीन सामान्य डॉक्टर हैं। अभी और डॉक्टरों की मांग सरकार को भेज रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. मंजू कादियान, पीएमओ, सिविल अस्पताल, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed