फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic

तनावमुक्त होकर शहरवासियों ने संडे को बनाया फन-डे

Mon, 15 Jul 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
civic
कार्यक्रम के दौरान जुटी भीड़ - फोटो : Jhjhar
रविवार को झज्जर में राहगीरी: अपनी राहें, अपनी आजादी कार्यक्रम का खास उत्साह देखने को मिला। राहगीरी के रोमांच को बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से इस बार सिटी का हार्ट कहे जाने वाले आंबेडकर चौक का चयन किया गया, जहां संडे को फन डे के रूप में लोगों ने खूब मस्ती की। रविवार की सुबह शहर के बीचों बीच आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में शहरवासियों ने तनावमुक्त होकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। राहगीरी कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से एसडीएम शिखा, जिला परिषद सीईओ अश्विनी कुमार, डीएसपी भारती डबास, डीएसपी अशोक कुमार सहित हरियाणा महिला एवं बाल विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता चौहान सहित अन्य मौजूद रहे। रविवार की अल सुबह शहर के आंबेडकर चौक पर राहगीरी के स्टेज से म्यूजिक बजते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। जुंबा डांस, हरियाणवी डांस, रागिनी, नुक्कड़ नाटक के अलावा साइक्लिंग का भी हर वर्ग के लोगों ने आनंद लिया। इस दौरान कराटे, रोप जंप, मुक्केबाजी, क्रिकेट, जिम्नास्ट, हॉकी, निशानेबाजी, बैडमिंटन, वुशू, कबड्डी, लूडो खेल में आमजन के साथ अधिकारी प्रतिभागी बनें। राहगीरी को रोचक और बेहतरीन बनाने के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान और स्पोर्ट्स थीम दी गई। इसके तहत यहां कई कार्यक्रम और एक्टिविटी का आयोजन किया गया। शहर में हुई राहगीरी कार्यक्रम के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्ग व महिलाओं ने जोश और जुनून के साथ कार्यक्रम को शोभायमान बनाए रखा।
विज्ञापन

एसडीएम, डीएसपी ने रस्साकसी व डांस के साथ किया उत्साहवर्धन
राहगीरी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच रस्साकसी का आयोजन हुआ। इस दौरान मौके पर उपस्थित एसडीएम शिखा और डीएसपी भारती डबास ने अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व कर खूब लुत्फ उठाया। यही नहीं राहगीरी के सांस्कृतिक मंच पर युवा कलाकारों के साथ एसडीएम शिखा व महिला थाना प्रभारी द्वारा नृत्य की प्रस्तुति के साथ शहरवासियों का उत्साहवर्धन किया। एसडीएम और डीएसपी ने बैडमिंटन के रैकेट से भी अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

फ्रेंडली कबड्डी मैच ने किया आनंदित
राहगीरी कार्यक्रम के दौरान जिला खेल विभाग व पुलिस विभाग के बीच फ्रेंडली कबड्डी मैच भी खेला गया। राहगीरी में सक्रिय भूमिका अदा करने वाले प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रोत्साहित भी किया गया। राहगीरी कार्यक्रम में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल झज्जर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महराणा, झज्जर स्टेडियम की जिमानास्ट लड़कियों सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। आईटीआई गुढ़ा की ओर से लगाए गए युवा कौशल विकास के स्टाल पर वॉल पेंटिंग भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनावमुक्त माहौल देने राहगीरी का उद्देश्य
राहगीरी के मंच से दिए संदेश में एसडीएम शिखा ने कहा कि लोगों को तनावमुक्त और खुशनुमा माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से राहगीरी जैसे कार्यक्रमों का आयोजन प्रशासन की ओर से करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यस्त जीवन में मनुष्य खुद के लिए बहुत कम समय निकाल पाता है। राहगीरी के माध्यम से लोगों को खुलकर हंसने-हंसाने, जॉगिंग करने, योग करने जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाता है ताकि वे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बन सकें तथा तनाव से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed