फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic issuse

घर के पास ही करवा सकेंगे खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता की जांच

Wed, 17 Jul 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
civic issuse
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेट्री सुविधा आरंभ की गई है। उपायुक्त संजय जून ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल परिसर से हरी झंडी दिखाकर मोबाइल वैन को रवाना किया। मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेट्री 30 जुलाई तक झज्जर, बहादुरगढ़ व बेरी नगरों सहित जिले के सभी ग्रामीण बाजारों तक पहुंचेगी। कोई भी जिलावासी 20 रुपये का शुल्क अदा कर किसी भी खाद्य पदार्थ की जांच इस लेबोरेट्री में करा सकता है।
विज्ञापन

खुद खड़े होकर करवाई दूध व कोल्ड ड्रिंक की जांच
उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाने से पहले स्वयं नागरिक अस्पताल की कैंटीन से पॉलीपैक दूध व कोल्ड ड्रिंक के सैंपल की जांच लेबोरेट्री में कराई। लेबोरेट्री में परीक्षण के दौरान उपायुक्त व सिविल सर्जन स्वयं भी मौजूद रहे और परीक्षण की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मोबाइल लेबोरेट्री से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ जिला के लिए जारी कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

किसी भी उत्पाद की खरीद पर बिल अवश्य लें उपभोक्ता
सिविल सर्जन डॉ. रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि कोई भी जिलावासी इस लेबोरेट्री की सुविधा का लाभ उठा सकता है। उन्होंने बताया कि अगर कोई किसी दुकान के खाद्य पदार्थ के सैंपल की जांच कराना चाहता तो वह उस दुकान से खरीदे गए उत्पाद का बिल अवश्य लें। साथ ही उपभोक्ताओं को उत्पाद खरीदने से पहले बैच नंबर, निर्माण व एक्सपायरी तिथि की जांच अवश्य करें। उन्होंने कहा कि इस लेबोरेट्री द्वारा की गई जांच रिपोर्ट का कानूनी कार्यों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मनमोहन सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. रणबीर सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. मनोज, एसएमओ डॉ. संजय सचदेवा, डॉ. सुरेंद्र दहिया, जिला अर्श काउंसलर संदीप जांगड़ा आदि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल लेबोरेट्री का शेड्यूल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिले में मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेट्री का शेड्यूल जारी किया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार पहले दिन 16 जुलाई को यह लैब नागरिक अस्पताल से जहांआरा बाग स्टेडियम के समीप उपलब्ध रही। वहीं 17 जुलाई की सुबह गांव माछरौली व सांय को कुलाना चौक, 18 जुलाई की सुबह सुबाना व शाम को साल्हावास, 19 जुलाई की सुबह गांव मातनहेल व सांय को छुछकवास, 22 जुलाई की सुबह दूबलधन व शाम को बेरी में, 23 जुलाई की सुबह डीघल तथा शाम को छारा, 24 जुलाई की सुबह दुल्हेड़ा व शाम बहादुरगढ़ में होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के समीप, 25 जुलाई की सुबह किला मोहल्ला व शाम को काठ मंडी, 26 जुलाई की सुबह नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ व शाम को लाइन पार, 29 जुलाई की सुबह बादली व शाम को दादरी तोए तथा 30 जुलाई को झज्जर शहर के आंबेडकर चौक पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed