फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic

धनतेरस पर जमकर बिके बर्तन व आभूषण

Sat, 26 Oct 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
civic
धनतेरस के दिन शहर वासियों ने जमकर खरीददारी की। शहर के हर बर्तन भंडार व आभूषणों की दुकानों पर महिला व पुरुष ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी रही। हरेक दुकान ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। धनतेरस के दिन बर्तनों और आभूषणों का लगभग 3 करोड़ रुपये के आसपास व्यवसाय रहा।
विज्ञापन

धनतेरस के खास पर्व पर गृहिणियों ने जमकर खरीदारी की। ग्राहकों की भारी भीड़ को देखकर शहर का प्रत्येक बर्तन भंडार मालिक अपने कार्य में व्यस्त नजर आ रहा था। दुकानदारों ने पहले ही अपनी दुकानों में नए-नए डिजाइन के बर्तन सजा रखे थे। मुख्य बाजार के दुकानदार विक्रांत ने बताया कि ग्राहक ज्यादा पीतल व कांस्य के बर्तनों को अहमियत दे रहे हैं। इसके अलावा बड़े बर्तनों की खरीददारी ज्यादा हो रही है। शहर में धातु के बर्तनों की करीब 60 से ज्यादा दुकानें हैं। एक मोटे अनुमान के मुताबिक धनतेरस पर एक ही दिन में 80 लाख का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

दो करोड़ के बिके आभूषण
बर्तनों की तरह आभूषणों की भी खूब बिक्री हुई। शहर की तमाम ज्वेलर्स के दुकानों पर खरीदारों की भीड़ थी। ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक डिजाइन उपलब्ध थे। स्वर्णकारों ने खरीदारी करने पर लोगों को गिफ्ट भी दिए। स्वर्णकार संघ के एक पदाधिकारी के मुताबिक, नगर में लगभग 2 करोड़ के आभूषण बिके। चांदी के सिक्कों की भी जमकर बिक्री हुई। चांदी के देवी-देवताओं की मूर्तियां भी खूब बिकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed